मुंबई सीएसएमटी और सावंतवाड़ी रोड के बीच विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से महाशिवरात्रि, 2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं।
गाड़ी सं.01129 / 01130 मुंबई सीएसएमटी – सावंतवाड़ी रोड – मुंबई सीएसएमटी विशेष :
गाड़ी सं.01129 मुंबई सीएसएमटी - सावंतवाड़ी रोड विशेष दिनांक 14/02/2026 (शनिवार), 19/02/2026 (गुरुवार) और 21/02/2026 (शनिवार) को 00:20 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 12:30 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुँचेगी।
गाड़ी सं.01130 सावंतवाड़ी रोड - मुंबई सीएसएमटी विशेष दिनांक 14/02/2026 (शनिवार), 19/02/2026 (गुरुवार) और 21/02/2026 (शनिवार) को 17:20 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:05 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।
यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग और कुडाल स्टेशनों पर रुकेंगी।
संरचना: कुल 22 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित– 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित– 05 डिब्बे, शयनयान- 10 डिब्बे, जनरल – 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
ऊपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं।
गाड़ी सं.01130 की बुकिंग दिनांक 10/02/2026 को सभी पैसेंजर रिज़र्वेशन सिस्टम (पीआरएस), इंटरनेट और IRCTC वेबसाइट पर शुरू होगी।
कोंकण रेलवे के लेटेस्ट अपडेट के लिए, KR मिरर ऐप डाउनलोड करें:
प्ले स्टोर:
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN
ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193
यात्री कृपया इसका लाभ उठाएं।