गाड़ी सं.06507 / 06508 यशवंतपुर - मडगांव जंक्शन - यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष वाया मंगलुरु जंक्शन में बदलाव
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दिनांक 02/02/2026 की प्रेस विज्ञप्ति की निरंतरता में महाशिवरात्रि त्योहार के लिए दक्षिण पश्चिम रेलवे ने गाड़ी सं.06507/06508 यशवंतपुर - मडगांव जंक्शन - यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष को मंगलुरु जंक्शन से होकर चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
गाड़ी सं.06507 / 06508 यशवंतपुर - मडगांव जंक्शन - यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष:
गाड़ी सं.06507 यशवंतपुर - मडगांव जंक्शन एक्सप्रेस विशेष दिनांक 13/02/2026, शुक्रवार को 12:30 बजे यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07:35 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.06508 मडगांव जंक्शन - यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष दिनांक 16/02/2026, सोमवार को 09:50 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:45 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
यह गाड़ी चिक्काबाणावर, चन्नारायपट्टन, हासन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड, कबकपुत्तूर, बंटवाला, मंगलुरु जंक्शन, सुरतकल, मुल्की, उडुपि, बारकुर, कुंदापुरा, मूकाम्बिका रोड बैंदूर(एच), भटकल, मुरूडेश्वर, होन्नावर, कुमटा, गोकर्ण रोड, अंकोला और कारवार स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 20 डिब्बे = कम्पोजिट (फर्स्ट क्लास + द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बे, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान - 09 डिब्बे, जनरल - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
ऊपरोक्त दी गई गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं।
कोंकण रेलवे के नए अपडेट के लिए, KR मिरर ऐप डाउनलोड करें:
प्ले स्टोर:
ttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN
ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193
यात्री कृपया इस सेवाओं का लाभ उठाएं।