नव वर्ष पर विशेष गाड़ियों का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! उत्तर पश्चिम रेलवे ने नए साल पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नानुसार गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.09701 / 09702 खातीपुरा - मडगांव जंक्शन - खातीपुरा विशेष:

 गाड़ी सं.09701 खातीपुरा - मडगांव जंक्शन विशेष दिनांक 28/12/2025 (रविवार) को 16:50 बजे खातीपुरा से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04:40 बजे मडगांव जंक्शन पहुँचेगी।

गाड़ी सं.09702 मडगांव जंक्शन - खातीपुरा विशेष दिनांक 30/12/2025 (मंगलवार) को 05:40 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16:15 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

यह गाड़ी जयपुर जंक्शन, किशनगढ़, अजमेर जंक्शन, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, रतलाम जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, सूरत, वसई रोड जंक्शन, पनवेल जंक्शन, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 20 एलएचबी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित  - 08 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित (इकोनॉमी) - 02 डिब्बे, शयनयान - 04 डिब्बे, सेकंड सीटिंग - 02 डिब्बे, जेनरेटर कार – 02.

ऊपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं
 

यात्री कृपया इन सुविधाओं का लाभ उठाएं।

कोंकण रेलवे के नवीनतम अपडेट के लिए KR मिरर ऐप डाउनलोड करें:

प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी