दिनांक 03.01.2026 से 05.01.2026 तक विन्हेरे स्टेशन पर पॉइंट नंबर 120 को बदलने के लिए एनआई कार्य

दिनांक 03.01.2026 से 05.01.2026 तक विन्हेरे स्टेशन पर पॉइंट नंबर 120 को बदलने के लिए एनआई ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

 

1. दिनांक 02.01.2026 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) नेत्रावती एक्सप्रेस की सेवा रत्नागिरी और खेड़ सेक्शन के बीच 60 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।

2. दिनांक 03.01.2026 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) नेत्रावती एक्सप्रेस की सेवा चिपलूण और खेड़ सेक्शन के बीच 30 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।

3. दिनांक 04.01.2026 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) नेत्रावती एक्सप्रेस की सेवा रत्नागिरी और खेड़ सेक्शन के बीच 90 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी