लोकमान्य तिलक (ट) पर यातायात ब्लॉक की जह से पनवेल में ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट होंगी
मध्य रेलवे द्वारा लोकमान्य तिलक (ट) यार्ड में क्षतिग्रस्त पिट लाइन नंबर 03 की मरम्मत और रख-रखाव के लिए दिनांक 01.01.2026 (गुरुवार) से 30.01.2026 (शुक्रवार) तक 30 दिनों के यातायात ब्लॉक के कारण निम्न गाड़ियों की सेवा अपने नियत स्टेशन से पूर्व को पनवेल में सेवा समाप्त और नियत स्टेशन के पश्चात सेवा प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार है:
गाड़ियों को अपने नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समाप्त करना:
1) दिनांक 31.12.2025 से 29.01.2026 तक चलने वाली गाड़ी सं.16346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) नेत्रावती एक्सप्रेस की सेवा अपने नियत स्टेशन से पूर्व पनवेल स्टेशन पर समाप्त की जाएगी और पनवेल तथा लोकमान्य तिलक (ट) स्टेशन के बीच रद्द की जाएगी।
2) दिनांक 31.12.2025 से 29.01.2026 तक चलने वाली गाड़ी सं.12620 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) मत्स्यगंधा एक्सप्रेस की सेवा अपने नियत स्टेशन से पूर्व पनवेल स्टेशन पर समाप्त की जाएगी और पनवेल तथा लोकमान्य तिलक (ट) स्टेशन के बीच रद्द की जाएगी।
गाड़ियों को अपने नियत स्टेशन के पश्चात सेवा प्रारंभ करना:
1) दिनांक 02.01.2026 से 31.01.2026 तक चलने वाली गाड़ी सं.16345 लोकमान्य तिलक (ट) - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल नेत्रावती एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक (ट) और पनवेल स्टेशन के बीच रद्द की जाएगी और नियत समय पर पनवेल स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी।
2) दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक चलने वाली गाड़ी सं.12619 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल मत्स्यगंधा एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक (ट) और पनवेल स्टेशन के बीच रद्द की जाएगी और अपने नियत समय पर पनवेल स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस पर ध्यान दें। असुविधा के लिए खेद है।