महाशिवरात्रि त्योहार के लिए विशेष गाड़ियों का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दक्षिण पश्चिम रेलवे ने कोंकण रेलवे के समन्वय से महाशिवरात्रि त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए गाड़ी सं.06507 / 06508 यशवंतपुर - मडगांव जंक्शन - यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है। विस्तृत विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.06507 / 06508 यशवंतपुर - मडगांव जंक्शन - यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष :

गाड़ी सं.06507 यशवंतपुर - मडगांव जंक्शन एक्सप्रेस विशेष दिनांक 13/02/2026, शुक्रवार को 12:30 बजे यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06:45 बजे मडगांव जंक्शन पहुँचेगी।

गाड़ी सं.06508 मडगांव जंक्शन - यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष दिनांक 16/02/2026, सोमवार को 11:00 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:45 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।

यह गाड़ी चिकबाणावार, चन्नरायपट्टना, हासन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड, कबकपुत्तूर, बंटवाल, सुरतकल, मुल्की, उडुपि, बारकुर, कुंदपुरा, मूकाम्बिका रोड बैंदूर(एच), भटकल, मुर्डेश्वर, होन्नावर, कुमटा, गोकर्ण रोड, अंकोला और कारवार स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 20 डिब्बे = कम्पोजिट (फर्स्ट क्लास + द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित) - 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान - 09 डिब्बे, जनरल - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.

ऊपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय की पूरी जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं।

प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

कृपया यात्री इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी