कोंकण रेलवे ने टिकट रहित यात्रा के विरुद्ध चलाया व्यापक जांच अभियान

कोंकण रेलवे अपने मार्ग पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा को रोकने के लिए लगातार गहन और सतत टिकट-जांच अभियान चला रही है, जिससे वैध यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित की जा सके। 

कोंकण रेलवे ने जनवरी, 2026 के दौरान 1,014 विशेष टिकट-जांच अभियान आयोजित किए, जिनमें 44,736 अनधिकृत / अनियमित यात्रियों के मामले पकड़े गए। इन यात्रियों से बकाया रेल किराया एवं दंड के रूप में ₹ 2.53 करोड़ की राशि वसूल की गई।

जनवरी, 2026 तक संचयी रूप से कुल 9,495 विशेष टिकट-जांच अभियान चलाए गए। इन अभियानों के परिणामस्वरूप 4,13,637 अनधिकृत / अनियमित यात्रियों के मामले पकड़े गए तथा रेल किराया एवं दंड के रूप में कुल ₹ 22.81 करोड़ की वसूली की गई।

ये विशेष अभियान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कार्मिकों तथा रेल अधिकारियों के समन्वय में चलाए जा रहे हैं, इनके अंतर्गत कोंकण रेलवे नेटवर्क के अंतर्गत आने वाली गाड़ियों और स्टेशनों को शामिल किया जा रहा है।

कोंकण रेलवे (केआरसीएल) सभी यात्रियों से अपील करती है कि असुविधा से बचने के लिए वे वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें। कोंकण रेलवे 26 फरवरी को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कार्मिकों तथा रेल अधिकारियों के साथ समन्वय में, अपने पूरे मार्ग पर सघन टिकट-जांच अभियान चलाएगी, ताकि सभी वैध यात्रियों के लिए सुरक्षित, संरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

कोंकण रेलवे के नवीनतम अपडेट के लिए KR मिरर ऐप डाउनलोड करें:

प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी