गाड़ी सं.01129 / 01130 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्न विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं।
1) गाड़ी सं.01129 / 01130 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष :
गाड़ी सं.01129 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन विशेष दिनांक 25/01/2026, रविवार को 01:00 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 12:00 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01130 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष दिनांक 25/01/2026, रविवार को 14:30 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:05 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
ये गाड़ियां ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और सावंतवाड़ी रोड स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 18 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बे, शयनयान - 08 डिब्बे, जनरल - 04 डिब्बे, एसएलआर - 02.
ऊपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं ।
कोंकण रेलवे के लेटेस्ट अपडेट के लिए, KR मिरर ऐप डाउनलोड करें:
प्ले स्टोर:
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN
ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193
यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।