11004 तुतारी एक्सप्रेस में रेलवे कर्मचारी की तत्परता से चोरी की घटना विफल; आरोपी आरपीएफ पनवेल के सुपुर्द

कोंकण रेलवे (केआरसीएल) ने अपने सतर्क एवं तत्पर स्टाफ की सजगता से गाड़ी सं.11004 तुतारी एक्सप्रेस में हुई चोरी की एक घटना का सफलतापूर्वक पता लगाया। 

दिनांक 16.02.2026 को लगभग 04:30 बजे रोहा स्टेशन पार करने के बाद कोच S2 में दो व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। उस समय कोच S2, S3 एवं S4 में श्री सचिन सावेकर, टीटीई/रत्नागिरी द्वारा टिकट जांच की जा रही थी। संदेह होने पर उन्होंने तत्परता दिखाते हुए सजग सहयात्रियों के सहयोग से दोनों व्यक्तियों को पकड़ा और आगे की पूछताछ हेतु उन्हें हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान यह पता लगाया कि आरोपियों ने एक महिला यात्री का हैंडबैग चोरी किया था। सत्यापन करने पर निम्नलिखित चोरी का सामान बरामद किया गया:

● एक मंगलसूत्र
● दो जोड़ी कान की बालियाँ
● ₹4,750/- नगद
● एक मोबाइल फोन

(यात्री द्वारा बताई गई एक अंगूठी बरामद नहीं हो सकी।)

आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) पनवेल के सुपुर्द किया गया।

श्री सन्तोष कुमार झा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक/ कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा अपराध का पता लगाने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सतर्कता, सूझबूझ एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए      श्री सचिन सावेकर, टीटीई/रत्नागिरी को ₹10,000/- की नकद पुरस्कार राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है। 

कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराता है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेल कर्मचारियों या रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दें। 

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी