गाड़ी सं.04360 / 04359 योग नगरी ऋषिकेश - एरणाकुलम जंक्शन - योग नगरी ऋषिकेश रिज़र्व्ड स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! उत्तर रेलवे रेलवे ने दक्षिण रेलवे के थिरुनावाया स्टेशन पर माघ महोत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए रिज़र्व्ड स्पेशल गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

1) गाड़ी सं.04360 / 04359 योग नगरी ऋषिकेश - एरणाकुलम जंक्शन - योग नगरी ऋषिकेश रिज़र्व्ड स्पेशल एक्सप्रेस:

गाड़ी सं.04360 योग नगरी ऋषिकेश - एरणाकुलम जंक्शन रिज़र्व्ड स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 30/01/2026 (शुक्रवार) को सुबह 07:00 बजे योग नगरी ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 23:30 बजे एरणाकुलम जंक्शन पहुंचेगी। 

गाड़ी सं.04359 एरणाकुलम जंक्शन - योग नगरी ऋषिकेश रिज़र्व्ड स्पेशल एक्सप्रेस दिनांक 03/02/2026 (मंगलवार) को 23:00 बजे एरणाकुलम जंक्शन से प्रस्थान करेगी और चौथे दिन 16:15 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

यह गाड़ी हरिद्वार जंक्शन, मेरठ सिटी, ह.निज़ामुद्दीन जं., मथुरा जं., कोटा जं., नागदा जं., रतलाम जं., वडोदरा जं., सूरत, वसई रोड, पनवेल, रोहा, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, थिविम, मडगांव जं., कारवार, कुमटा, भटकल, उडुपि, मंगलुरु जं., कासरगोड, कण्णूर, कोषिक्कोड, तिरुर, कुट्टीपुरम, षोरणूर जं., त्रिशूर और अलुवा स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना : कुल 18 डिब्बे = प्रथम श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बे, शयनयान - 09 डिब्बे, जनरल - 02 डिब्बे, एसएलआर - 02.

ऊपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं 

कोंकण रेलवे के लेटेस्ट अपडेट के लिए KR मिरर ऐप डाउनलोड करें:

प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी