ठाणे और दादर स्टेशन पर गाड़ियों की सेवा समापन
मध्य रेलवे ने मुंबई सीएसएमटी पर प्लेटफ़ॉर्म नंबर 16 और 17 पर चल रहे यातायात और पावर ब्लॉक के कारण दिनांक 25.04.2026 तक निम्न गाड़ियों को ठाणे और दादर स्टेशन पर अपने नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
1) दिनांक 31.01.2026 (शनिवार) से 25.04.2026 (शनिवार) तक चलने वाली गाड़ी सं.12134 मंगलुरु जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस की सेवा अपने नियत स्टेशन से पूर्व ठाणे स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
2) दिनांक 31.01.2026 (शनिवार) से 25.04.2026 (शनिवार) तक चलने वाली गाड़ी सं.22120 मडगांव जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस की सेवा अपने नियत स्टेशन से पूर्व दादर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इस पर ध्यान दें। असुविधा के लिए खेद है।