कोंकण रेलवे द्वारा आंगणेवाड़ी यात्रा 2026 के लिए विशेष गाड़ियां संचालित करना
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! आंगणेवाड़ी यात्रा-2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं।
1) गाड़ी सं.01004 / 01003 मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. साप्ताहिक विशेष:
गाड़ी सं.01004 मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक विशेष दिनांक 07/02/2026 और 09/02/2026 को 16:30 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:50 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुँचेगी।
गाड़ी सं.01003 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. साप्ताहिक विशेष दिनांक 08/02/2026 और 10/02/2026 को 07:55 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22:00 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी करमाली, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, कणकवली, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, विलवडे, आडवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, चिपलूण, खेड़, माणगांव, रोहा, पेन, पनवेल और ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 डिब्बे = शयनयान - 20 डिब्बे, एसएलआर – 02.
उपर्युक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं।
गाड़ी सं.01004 के लिए सभी पैसेंजर रिज़र्वेशन सिस्टम (पीआरएस), इंटरनेट और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर दिनांक 04/02/2026 को खुलेगा।
कोंकण रेलवे के लेटेस्ट अपडेट के लिए, KR मिरर ऐप डाउनलोड करें:
प्ले स्टोर:
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN
ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193
यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।