कोंकण रेलवे: मडगांव स्टेशन पर कोचिंग टर्मिनलों के विस्तार की योजना।

रेलवे, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "हम बढ़ती यात्री मांग को पूरा करने और भीड़ का प्रबंधन करने के लिए प्रमुख शहरों में कोचिंग टर्मिनलों का विस्तार कर रहे हैं। यह कदम रेलवे नेटवर्क को उन्नत करेगा और राष्ट्रव्यापी कनेक्टिविटी में काफी सुधार करेगा।“

यात्रा में तेजी से हो रही निरंतर वृद्धि को देखते हुए, अगले 5 वर्षों में नए गाड़ियों को शुरू करने के लिए प्रमुख शहरों की क्षमता को दोगुना करने की आवश्यकता है।

     ● आगामी वर्षों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मौजूदा बुनियादी संरचना को बढ़ाया

      जाना चाहिए।

     ● इन शहरों में वर्ष 2030 तक मूल क्षमता को दोगुना करने के कार्यों में निम्नलिखित कार्य

शामिल होंगे।

     ●अतिरिक्त प्लेटफॉर्म, स्टेबलिंग लाइन, पिट लाइन और पर्याप्त शंटिंग सुविधाओं के साथ 

वर्तमान टर्मिनलों का विस्तार करना।

     ●शहरी क्षेत्र में और उसके आसपास नए टर्मिनलों की पहचान करना और बनाना।

     ●मेगा कोचिंग कॉम्प्लेक्स सहित रख-रखाव सुविधाएं।

     ●विभिन्न बिंदुओं पर बढ़ी हुई ट्रेनों को संभालने के लिए आवश्यक यातायात सुविधा कार्यों, 

सिग्नलिंग उन्नयन और मल्टीट्रैकिंग के साथ अनुभागीय क्षमता में वृद्धि करना।

कोंकण रेलवे का मडगांव रेलवे स्टेशन उन स्टेशनों में से एक है जहां 2030 तक क्षमता दोगुनी करने का प्रस्ताव है। कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले वर्षों में चरणबद्ध तरीके से कार्यान्वित करने की योजना भी बनाई जा रही है।

मडगांव स्टेशन पर गतिशीलता में सुधार करने और यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करने के लिए, कई कार्य किए गए हैं। हाल ही में पूरे किए गए कार्यों में एक रेल आर्केड, प्लेटफार्मों पर यात्रियों की आवाजाही के लिए बैटरी संचालित कारें और सभी प्लेटफार्मों को लिफ्ट और रैंप से जोड़ने वाला एक नया एफओबी शामिल है। नए एफओबी के निर्माण की लागत 15 करोड़ रुपये थी।

24 कोच एलएचबी रेक को समायोजित करने के लिए प्लेटफॉर्म का विस्तार और संचालन क्षमता में सुधार करने और शंटिंग के समय को कम करने के लिए एक नई स्टेबलिंग लाइन का निर्माण भी पूरा हो गया है। 

वंदे भारत गाड़ियों के लिए परीक्षण सुविधाएं भी शुरू की गई हैं।

अन्य कार्य जो शीघ्र ही कार्यान्वित किए जा रहे हैं उनमें एक ट्रांजिट लाउंज और मडगांव स्टेशन पर 24 कोच एलएचबी फॉर्मेशन हेतु पिट लाइन का विस्तार शामिल है।

बढ़ी हुई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, मडगांव स्टेशन के लिए एक नए पूर्ण लंबाई वाले प्लेटफॉर्म की योजना बनाई जा रही है। स्टेशन भवन के साथ एक नए दूसरे प्रवेश द्वार के लिए भी प्रस्ताव किया जा रहा है, साथ ही 12 मीटर चौड़ा एफओबी भी प्रस्तावित है जो नए रिंग रोड के साथ इंटर मॉडल कनेक्टिविटी को सुगम बनाएगा।

अन्य नियोजित सुविधाओं में एक नई स्टेबलिंग लाइन शामिल है जो पिट लाइन यार्ड के भीतर गतिशीलता में सुधार करेगी और शंटिंग समय को कम करेगी।

मडगांव यार्ड के भीतर एक नई पिट लाइन को समायोजित करने के लिए सर्वेक्षण कार्य प्रगति पर है जिसके द्वारा नई आरंभिक गाड़ियों की योजना बनाई जा सकती है।

नवीनतम जानकारी के लिए कोंकण रेलवे अपडेट के लिए, केआर मिरर ऐप डाउनलोड करें:

प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी