होली उत्सव के दौरान अतिरिक्त विशेष गाड़ियों का संचालन - 2026
यात्रियों के लिए खुशखबर!!! होली उत्सव - 2026 के दौरान यात्रियों की अतिरीक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं।
गाड़ी सं.01106 / 01105 मडगांव जं. - पनवेल - मडगांव जं. साप्ताहिक विशेष:
गाड़ी सं.01106 मडगांव जंक्शन - पनवेल विशेष दिनांक 27/02/2026 (शुक्रवार) को 07:30 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 18:50 बजे पनवेल पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01105 पनवेल - मडगांव जंक्शन विशेष दिनांक 27/02/2026 (शुक्रवार) को 19:50 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:00 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी करमाली, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, कणकवली, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, विलवडे, आडवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, चिपलून, खेड़, माणगांव, रोहा और पेन स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 20 डिब्बे = शयनयान - 18 डिब्बे, एसएलआर - 02.
गाड़ी सं.01158 / 01157 रत्नागिरी - पनवेल - रत्नागिरी अनारक्षित मेमू विशेष:
गाड़ी सं.01158 रत्नागिरी - पनवेल अनारक्षित मेमू विशेष दिनांक 27/02/2026, 28/02/2026 और 01/03/2026 को 09:00 बजे रत्नागिरी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 16:10 बजे पनवेल पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01157 पनवेल - रत्नागिरी अनारक्षित मेमू विशेष दिनांक 27/02/2026, 28/02/2026 और 01/03/2026 को 16:40 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:55 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी।
यह गाडी भोके, उक्षी, संगमेश्वर रोड, कडवई, आरवली रोड, सावर्डा, कामथे, चिपलूण, अंजनी, खेड़, कलंबनी बुद्रुक, दीवाणखवटी, विन्हेरे, करंजाड़ी, सापे वामणे, वीर, गोरेगांव रोड, माणगांव, इंदापुर, कोलाड, रोहा, नागोठने, कासू, पेन, जीते, आप्टा और सोमाटने स्टेशनों पर रुकेगी।संरचना: कुल 08 मेमू डिब्बे।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।
कोंकण रेलवे के नवीनतम अपडेट के लिए, KR मिरर ऐप डाउनलोड करें:
प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN
ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193