होली त्योहार - 2026 के दौरान विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! होली त्योहार - 2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.06013 / 06014 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - मदार जंक्शन - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल साप्ताहिक विशेष:
गाड़ी सं.06013 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - मदार जंक्शन साप्ताहिक विशेष दिनांक 04/03/2026 और 11/03/2026 (बुधवार) को 07:45 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 11:00 बजे मदार जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.06014 मदार जंक्शन - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल साप्ताहिक विशेष दिनांक 07/03/2026 और 14/03/2026 (शनिवार) को 21:40 बजे मदार जंक्शन से प्रस्थान करेगी और चौथे दिन 00:45 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल पहुंचेगी।
ये गाड़ियां कोल्लम जंक्शन, कायनकुलम, मवेलीकारा, चेंगन्नूर, तिरुवल्ला, चंगनाश्शेरी, कोट्टायम, एरणाकुलम टाउन, अलुवा, त्रिशूर, षोरणूर जंक्शन, तिरूर, कोझिक्कोड, कण्णूर, कासरगोड, मंगलुरु जंक्शन, सुरतकल, उडुपि, कुंदापुरा, मूकाम्बिका रोड बैंदूर (एच), मुर्डेश्वर, कुमटा, कारवार, मडगांव जंक्शन, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कणकवली, रत्नागिरी, चिपलूण, खेड़, माणगांव, रोहा, पनवेल, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़ जंक्शन, भीलवाड़ा, बिजयनगर और अजमेर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेंगी।
संरचना: कुल 22 डिब्बे = शयनयान - 20 डिब्बे और एसएलआर/डी - 02.
ऊपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं।
कोंकण रेलवे के नवीनतम अपडेट के लिए, KR मिरर ऐप डाउनलोड करें:
प्ले स्टोर:
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN
ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193
यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।