होली त्योहार के दौरान अतिरिक्त विशेष गाड़ियों का संचालन – 2026

यात्रियों के लिए खुशनखबर!!! होली त्योहार - 2026 के दौरान यात्रियों की अतिरीक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैः

गाड़ी सं.01106 / 01105 मडगांव जं. - पनवेल - मडगांव जं. साप्ताहिक विशेष

गाड़ी सं.01106 मडगांव जंक्शन - पनवेल विशेष दिनांक 04/03/2026 (बुधवार) को 16:30 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन 04:00 बजे पनवेल पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01105 पनवेल - मडगांव जंक्शन विशेष दिनांक 05/03/2026 (गुरुवार) को 05:45 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 18:10 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।

यह गाड़ी करमाली, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, कणकवली, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, विलवडे, आडवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, चिपलण, खेड़, माणगांव, रोहा और पेन स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 20 डिब्बे = शयनयान - 18 डिब्बे, एसएलआर - 02.

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

कोंकण रेलवे के नवीनतम अपडेट के लिए, KR मिरर ऐप डाउनलोड करें:

प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी