राष्ट्रीय महिला आयोग और रेलवे सुरक्षा बल कोंकण रेलवे के सहयोग से मानव तस्करी की रोकथाम विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
दिनांक 23.02.2026 को मडगांव में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से मानव तस्करी की रोकथाम पर संगोष्ठी सह क्षमता विकास कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला संस्थागत तंत्र को मजबूत करने तथा रेलवे और प्रवर्तन कर्मियों द्वारा मानव तस्करी की घटनाओं को प्रभावी रूप से रोकने और उन पर त्वरित कार्रवाई करने की तैयारी को बेहतर बनाने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा थी।
इस कार्यक्रम मेंमाननीय सदस्य, राष्ट्रीय महिला आयोग, श्रीमती डेलिना खोंगडुप मुख्य अतिथि के रूपमें उपस्थित रहीं। श्रीमती आशा शेट्टी, आरआरएम/कारवार के साथ श्रीमती रंजिता पाई, अध्यक्षा, गोवा राज्य महिला आयोग विशेष अतिथि के रूपमें कार्यक्रम मेंसम्मिलित हुईं।
इस कार्यशाला का उद्देश्य संस्थागत क्षमता को मजबूत करना और हितधारकों को मानव तस्करी के मामलों की रोकथाम, पहचान तथा प्रभावी कार्रवाई के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाना था, (खासकर रेलवे परिसरों और ट्रांजिट प्वाइंट्स के संदर्भ में। सत्रों के दौरान मानव तस्करी के संकेतों को समझने, पीड़ितों की पहचान करने, संबंधित कानूनी प्रावधानों, रेस्क्यू प्रक्रिया और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों को पहचानने और मामलों की तुरंत सूचना देने तथा रक्षा करने के लिए तत्पर रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रेलवे कर्मियों, रेलवे सुरक्षा बल और अन्य संबंधित हितधारकों की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर अन्य गणमान्य अतिथियों में श्री यश मिश्रा, कमांडेंट सह क्षेत्रीय आयुक्त, आरपीएफ; श्री रामावतार सिंह, उप निदेशक, राष्ट्रीय महिला आयोग; श्री अनिकेत सिंह, जेटीई, राष्ट्रीय महिला आयोग; श्री अरुणेंद्र कुमार (एआरजेड); सुश्री रेनिता मेनेजेस (वक्ता) तथा श्री हीरू कवलेकर, उप पुलिस अधीक्षक (केआरपी) सहित कोंकण रेलवे/मडगांव के सभी शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।
संकल्प लेते हुए इस कार्यक्रम का समापन मानव तस्करी की रोकथाम हेतु सहयोगात्मक पहलों एवं जागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखने के साथ हुआ। प्रतिभागियों ने इस महत्वपूर्ण एवं समयोचित पहल के आयोजन के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग तथा रेसुब/कोंकण रेलवे के सक्रिय प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
नवीनतम जानकारी के लिए कोंकण रेलवे अपडेट के लिए, केआर मिरर ऐप डाउनलोड करें:
प्ले स्टोर:
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN
ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193