होली त्यौहार - 2026 के दौरान अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाना
यात्रियों के लिए खुशखबर !!! होली त्यौहार-2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं।
गाड़ी सं.09424 / 09423 अहमदाबाद - मंगलुरु जं. - अहमदाबाद विशेष किराए पर (साप्ताहिक) विशेष:
गाड़ी सं.09424 अहमदाबाद - मंगलुरु जं. विशेष किराए पर (साप्ताहिक) विशेष दिनांक 27 / 02 / 2026, 06 / 03 / 2026, 13 / 03 / 2026 और 20 / 03 / 2026 शुक्रवार को 16:00 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन 20:00 बजे मंगलुरु जं.पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 09423 मंगलुरु जं. अहमदाबाद विशेष किराए पर (साप्ताहिक) विशेष दिनांक 28 / 02 / 2026, 07 / 03 / 2026, 14 / 03 / 2026 और 21 / 03 / 2026 शनिवार को 22:30 बजे मंगलुरु जं. से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी तीसरे दिन 02:15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
यह गाड़ी नाडियाद, आणंद जं., वडोदरा जं., भरूच जं., सूरत, वापी, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जं., काणकोण, कारवार, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुरुडेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर (एच), कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की और सुरतकल स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 डिब्बे = 2 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 04 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, जनरल - 02 डिब्बे, एसएलआर - 02।
यात्रियों से अनुरोध है कि इन सेवाओं का लाभ उठाएं।
नवीनतम जानकारी के लिए कोंकण रेलवे अपडेट के लिए, केआर मिरर ऐप डाउनलोड करें:
प्ले स्टोर:
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN
ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193