गाड़ी सं.16586 मुर्डेश्वर- सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन में संशोधन

दिनांक 07/05/2026 की प्रेस विज्ञप्ति ''गाडियों का आंशिक रद्दीकरण, नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समापन, मार्ग परिवर्तन और पुनर्निर्धारण'' की निरंतरता में दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा केएसआर बेंगलुरु स्टेशन पर यार्ड के नवीनीकरण कार्य के लिए प्री एनआई और एनआई ब्लॉक लेने के संबंध में गाड़ी सं.16586 मुर्डेश्वर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंलगुरु एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन को संशोधित करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन:

1) दिनांक 16/07/2026 और 17/07/2026 (02 दिन) को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16586 मुर्डेश्वर-सर एम.विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस (दैनिक) बेंगलुरु छावनि स्टेशन पर ठहराव छोड़कर केएसआर बेंगलुरु-यशवंतपुर जंक्शन-हेब्बाल-बानसवाडि से होकर मार्ग परिवर्तन की जाएगी।

2) दिनांक 31/07/2026 और 02/08/2026 (03 दिन) को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16586 मुर्डेश्वर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस (दैनिक) नरसिंहपुर-कृष्णराजनगर-मैसूर जंक्शन-मंड्या- रामनगरम-केएसआर बेंगलुरु सिटी जंक्शन-बेंगलुरु छावनि इन स्टेशनों पर ठहराव छोड़कर, हासन जंक्शन – नेलमंगला – चीक्काबाणावार - यशवंतपुर ए केबिन – लोट्टेगुल्लाहल्लि – बानसवाडि - विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु से होकर मार्ग परिवर्तन की जाएगी।

 

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी