दिनांक 29.05.2026 तक गाडियों का दादर एवं ठाणे स्टेशन पर नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समापन
दिनांक 29.05.2026 तक मुंबई सीएसएमटी में चल रहे प्लेटफॉर्म विस्तार कार्य के कारण निम्नलिखित गाडियों का नियत स्टेशन से पूर्व दादर एवं ठाणे स्टेशन पर सेवा समापन बढ़ाया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समापन:
1) दिनांक 20.05.2026 से 29.05.2026 तक गाड़ी सं.22120 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस की सेवा नियत स्टेशन से पूर्व दादर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
2) दिनांक 20.05.2026 से 29.05.2026 तक गाड़ी सं.12134 मंगलुरु जं. - मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस की सेवा नियत स्टेशन से पूर्व ठाणे स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।