विशेष गाडियों का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए सप्ताह के अंत में निम्नानुसार विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है: 

गाड़ी सं.01160/01159 चिपलून - दिवा - चिपलून मेमू अनारक्षित विशेष:

गाड़ी सं.01160 चिपलून - दिवा मेमू अनारक्षित विशेष दिनांक 28/06/2026 (रविवार) को 15:30 बजे चिपलून से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:10 बजे दिवा पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01159 दिवा - चिपलून मेमू अनारक्षित विशेष दिनांक 28/06/2026 को 23:25 बजे दिवा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06:30 बजे चिपलून पहुंचेगी।

यह गाड़ी अंजणी, खेड़, कलंबणी बुद्रुक, दिवाणखवटी, विन्हेरे, करंजाडी, सापे वामणे, वीर, गोरेगांव रोड, माणगांव, इंदापूर, कोलाड, रोहा, नागोठणे, कासू, पेण, जिते, आपटा, सोमटणे, पनवेल, कलंबोली, तलोजा पांचनंद और निलजे स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 08 मेमू डिब्बे
उपरोक्त गाडियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in. पर जाएं।

कोंकण रेलवे की नवीनतम जानकारी के लिए, केआर मिरर ऐप डाउनलोड करें:

प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी