वैभववाड़ी रोड – आचिर्णे सेक्शन के बीच यातायात और पावर ब्लॉक के कारण गाडियों का विनियमन
दिनांक 18/06/2026 और 25/06/2026 को वैभववाड़ी रोड - आचिर्णे सेक्शन के बीच विभिन्न कार्यों के लिए यातायात और पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाडियों का विनियमन:
- गाड़ी सं.12134 मंगलुरू जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 18/06/2026 को करमाली - कणकवली सेक्शन के बीच 110 मिनटों के लिए विनियमित की जाएगी।
- गाड़ी सं.12134 मंगलुरू जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 25/06/2026 को करमाली - कणकवली सेक्शन के बीच 140 मिनटों के लिए विनियमित की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी