कोंकण रेलवे ने बिना टिकट यात्रा रोकने के लिए टिकट चेकिंग अभियान किया तेज़

मई 2026 में, कोंकण रेलवे ने नियमित टिकट चेकिंग गतिविधियों के साथ-साथ 951 टिकट चेकिंग अभियान चलाए, जिनमें बिना टिकट या अनियमित रूप से यात्रा करने वाले 61,051 यात्रियों के मामले पकड़े गए। इन यात्रियों से रेलवे किराए और जुर्माने के तौर पर ₹3.70 करोड़ की राशि वसूल की गई।

कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) सभी यात्रियों से निवेदन करता है कि वे संरक्षित, सहज और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए वैध टिकट लेकर यात्रा करें। वैध टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिकतम सुविधा एवं आराम उपलब्ध कराने के लिए कोंकण रेलवे, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों और रेलवे अधिकारियों के सहयोग से अपने पूरे मार्ग पर सघन टिकट जांच अभियान चलाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे सभी के लिए संरक्षित, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने में कोंकण रेलवे का सहयोग करें।


कोंकण रेलवे के नवीनतम अपडेट के लिए, केआर मिरर ऐप डाउनलोड करें:

प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी