गाड़ी सं.01173 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. वन वे विशेष का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से गर्मी के मौसम (2026) में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए वन-वे विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है: 

गाड़ी सं.01173 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. वन वे विशेष :

गाड़ी सं.01173 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. वन वे विशेष दिनांक 14/06/2026 (रविवार) को 11:30 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 01:30 बजे मडगांव जं. पहुंचेगी।

यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावर्डा, आडवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।

कुल 16 डिब्बे = एसी चेयर कार - 03 डिब्बे, चेयर कार - 10 डिब्बे, एसी विस्टाडोम चेयर कार - 01 डिब्बा, एसएलआर - 01, जनरेटर कार - 01.

ऊपरोक्त गाडियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in. पर जाएं।
कोंकण रेलवे के नवीनतम जानकारी के लिए, केआर मिरर ऐप डाउनलोड करें:

प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN

ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193

यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी