काणकोण स्टेशन पर गाडियों का रद्द/नियत स्टेशन के पश्चात सेवा प्रारंभ और नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समापन
दिनांक 08/06/2026 (सोमवार) को मडगांव जं. स्टेशन पर बड़े ब्लॉक के कारण निम्नानुसार गाडियों को रद्द और नियत स्टेशन के पश्चात सेवा प्रारंभ/नियत स्टेशन के पूर्व सेवा समापन करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार है:
गाडियों को रद्द करना:
क्र. | गाड़ी संख्या | यात्रा प्रारंभ करने की तिथि | टिप्पणी | |
1 | 10107 मडगांव जं. - मंगलुरु मध्य मेमू एक्सप्रेस | 08/06/2026 | पूरी तरह से रद्द | |
2 | 10108 मंगलुरु मध्य - मडगांव जं. मेमू एक्सप्रेस |
नियत स्टेशन के पश्चात सेवा प्रारंभ/पूर्व सेवा समापन:
दिनांक 08/06/2026 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.56616 मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जं. एक्सप्रेस की सेवा नियत स्टेशन के पूर्व काणकोण स्टेशन पर समाप्त की जाएगी और काणकोण - मडगांव जं. के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।
दिनांक 08/06/2026 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.56615 मडगांव जं. - मंगलुरु सेंट्रल एक्सप्रेस की सेवा नियत स्टेशन के पश्चात काणकोण स्टेशन से प्रांरभ की जाएगी और मडगांव जं. और काणकोण के बीच अंशिक रूप से रद्द की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।