गाडियों का थिविम स्टेशन पर नियत स्टेशन के पश्चात सेवा प्रारंभ और नियत स्टेशन के पूर्व सेवा समापन

दिनांक 08/06/2026 (सोमवार) को थिविम स्टेशन पर निम्नलिखित गाडियों की सेवा नियत स्टेशन के पश्चात प्रारंभ और नियत स्टेशन के पूर्व सेवा समापन करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

नियत स्टेशन के पश्चात सेवा प्रारंभ और नियत स्टेशन के पूर्व सेवा समापन:

1. दिनांक 08/06/2026 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12051 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. जनशताब्दी एक्सप्रेस की सेवा नियत स्टेशन के पूर्व थिविम स्टेशन पर समाप्त की जाएगी और थिविम - मडगांव जं. के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।

2. दिनांक 08/06/2026 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12052 मडगांव जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी जनशताब्दी एक्सप्रेस की सेवा नियत स्टेशन के पश्चात थिविम स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी (निर्धारित प्रस्थान समय के अनुसार) और मडगांव जंक्शन - थिविम के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

सुनील बी नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी