दादर और ठाणे स्टेशनों पर गाडियों के नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समापन को दिनांक 31/07/2026 तक बढ़ाना
मध्य रेलवे द्वारा दादर और ठाणे स्टेशनों पर दिनांक 31/07/2026 तक निम्नालिखित गाडियों की सेवा नियत स्टेशन के पूर्व समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
नियत स्टेशन के पूर्व सेवा समापन:
1) गाड़ी सं.22120 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 29/07/2026 तक नियत स्टेशन से पूर्व दादर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
2) गाड़ी सं.12134 मंगलुरु जं. - मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 30/07/2026 तक नियत स्टेशन से पूर्व ठाणे स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।