गाड़ी सं.16515 / 16516 यशवंतपुर - कारवार - यशवंतपुर एक्सप्रेस रद्द करना
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा गाड़ी सं.16515 / 16516 यशवंतपुर - कारवार - यशवंतपुर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस को शिरिवागिलु - येडकुमरि सेक्शन के बीच टैंपिंग कार्य और मटेरियल ट्रेन के कार्य के लिए लाइन ब्लॉक लेने के कारण रद्द करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाडियों का रद्दीकरण
- दिनांक 05/10/2026, 07/10/2026, 09/10/2026, 12/10/2026, 14/10/2026, 21/10/2026, 23/10/2026, 26/10/2026, 28/10/2026, 30/10/2026 और 02/11/2026 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16515 यशवंतपुर - कारवार त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
- दिनांक 06/10/2026, 08/10/2026, 10/10/2026, 13/10/2026, 15/10/2026, 22/10/2026, 24/10/2026, 27/10/2026, 29/10/2026, 31/10/2026 और 03/11/2026 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16515 कारवार - यशवंतपुर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी