मुंबई सीएसएमटी और मडगांव के बीच विशेष का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित सप्ताहांत विशेष गाडियां चलाने का निर्णय लिया गया है।विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.01029/01030 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी विशेष:
गाड़ी सं.01029 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जंक्शन विशेष दिनांक 13/08/2026 (गुरुवार) और 15/08/2026 (शनिवार) को 00:20 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 15:15 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01030 मडगांव जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी विशेष दिनांक 13/08/2026 (गुरुवार) और 15/08/2026 (शनिवार) को 16:00 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी अगले दिन 03:45 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।
यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 24 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 05 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, जनरल - 04 डिब्बे और एसएलआरडी – 02.
उपरोक्त गाडियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in. पर जाएं।
कोंकण रेलवे के नवीनतम जानकारी के लिए, केआर मिरर ऐप डाउनलोड करें:
प्ले स्टोर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN
ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193
यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।