वन-वे ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए दक्षिण पश्चिम रेलवे के सहयोग से गाड़ी सं.06241 मैसूर जं. - कारवार और गाड़ी सं. 06242 कारवार - मैसूर जंक्शन वन-वे ग्रीष्मकालीन विशेष एक्सप्रेस को चलाने का निर्णय लिया गया है।विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.06241 मैसूर जं. - कारवार वन-वे ग्रीष्मकालीन विशेष एक्सप्रेस:
गाड़ी सं.06241 मैसूर जं. - कारवार वन-वे ग्रीष्मकालीन विशेष एक्सप्रेस मैसूर जंक्शन से शुक्रवार 03/05/2024 और सोमवार, 06/05/2024 को 20:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन 13:00 बजे कारवार पहुंचेगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग पीडब्ल्यूडी/गोवा द्वारा मडगांव वेस्टर्न बाईपास के लिए स्टील गर्डर लॉन्च करने हेतु माजोर्डा - मडगांव सेक्शन के बीच मेगा ब्लॉक का संचालन
दिनांक 02/05/2024 से 29/05/2024 तक माजोर्डा जंक्शन - मडगांव जंक्शन सेक्शन में रेलवे ट्रैक को पार करने के लिए सड़क ऊपरी पुल (आरओबी) का निर्माण करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पीडब्ल्यूडी/गोवा के माध्यम से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, नई दिल्ली (एमओआरटीएच) द्वारा मडगांव वेस्टर्न बाईपास के लिए स्टील गर्डर लॉन्चिंग के लिए लाइन और पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। प्रभावित गाड़ी सेवाएं निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों का पुनर्निर्धारण :
मानसून-2024 के दौरान गाड़ी सेवाओं के स्वरूप में परवर्तन
दिनांक 10/06/2024 से 31/10/2024 तक मानसून समय-सारणी के कार्यान्वयन के कारण निम्नलिखित गाड़ी सेवाओं के स्वरूप में परिवर्तन होगा:
1) दिनांक 10/06/2024 से 31/10/2024 तक मानसून समय-सारणी:
क्र.सं.
गाड़ी संख्या
बारम्बारता
यात्रा प्रारंभ होने की तिथि
विवरण
1
22119 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. तेजस एक्सप्रेस
(त्रि-साप्ताहिक)
मंगलवार, गुरुवार और शनिवार
11/06/2024 से 29/10/2024 तक प्रभावी
गाड़ियों के डिब्बे में अस्थायी आधार पर वृद्धि
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर अतिरिक्त डिब्बा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
क्र.सं.
गाड़ी संख्या
संशोधित डिब्बा
वृद्धि के बाद लोड
अस्थायी वृद्धि की अवधि और यात्रा प्रारंभ करने की तिथि
1
22475 हिसार-कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस
द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा
21
ग्रीष्म ऋतु-2024 के दौरान अतिरिक्त विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से ग्रीष्म ऋतु-2024 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं।
1) गाड़ी सं.01017/01018 लोकमान्य तिलक (ट) - थिविम - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (त्रि-साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01017 लोकमान्य तिलक (ट) - थिविम विशेष त्रि-साप्ताहिक दिनांक 26/04/2024 से 04/06/2024 तक प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को 22:15 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09:50 बजे थिविम पहुंचेगी।
विशेष गाड़ियों का संचालन
दक्षिण पश्चिम रेलवे के समन्वय से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए गाड़ी सं.06547 यशवन्तपुर - कुन्दपुरा वन वे एक्सप्रेस विशेष और गाड़ी सं.06548 कुन्दापुरा - यशवन्तपुर वन वे एक्सप्रेस विशेष को चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.06547 यशवंतपुर-कुंदापुरा वन वे एक्सप्रेस विशेष :
गाड़ी सं.06547 यशवन्तपुर - कुन्दापुरा वन वे एक्सप्रेस विशेष दिनांक 25/04/2024 गुरुवार 23:20 बजे यशवन्तपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10:45 बजे कुंदापुरा पहुंचेगी।
करंजाडी - चिपलूण सेक्शन के बीच परिसंपत्तियों का रख-रखाव
दिनांक 23/04/2024 (मंगलवार) को 13:10 बजे से 15:40 बजे तक करंजाडी - चिपलूण सेक्शन के बीच परिसंपत्तियों के रख-रखाव के लिए 02.30 घंटे का मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। प्रभावित गाड़ी सेवाएं निम्नानुसार हैं:
1) दिनांक 22/04/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.02197 कोयम्बत्तूर - जबलपुर विशेष की सेवा रत्नागिरी-कामथे स्टेशनों के बीच 70 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।
2) दिनांक 23/04/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.10106 सावंतवाड़ी रोड - दिवा एक्सप्रेस की सेवा सावंतवाड़ी रोड - रत्नागिरी स्टेशन के बीच 100 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।
सांवर्डे - कालेम सेक्शन के बीच पीक्यूआरएस ब्लॉक लेने के लिए गाड़ियों को रद्द करना
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा सांवर्डे - कालेम (अप लाइन) और कालेम यार्ड रोड -2 अप मेन लाइन के बीच पीक्यूआरएस कार्य के लिए लाइन ब्लॉक प्रदान करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों को रद्द करना:
1) दिनांक 20/04/2024 से 20/06/2024 तक प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.07380 वास्को-द-गामा - कुलेम डेमू की सेवा पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
2) दिनांक 20/04/2024 से 20/06/2024 तक प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.07379 कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू की सेवा पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
दक्षिण रेलवे पर षोरणूर जंक्शन - वल्लथोल नगर सेक्शन के बीच पुल सं.02 (अप) का री-गर्डरिंग कार्य
दक्षिण रेलवे द्वारा दिनांक 19/04/2024 से 10/05/2024 तक षोरणूर जं. - वाल्थोल नगर सेक्शन के बीच पुल सं.02 (अप) के री-गर्डरिंग कार्य करने का निर्णय लिया गया। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
1) दिनांक 17/04/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12618 ह.निज़ामुद्दीन - एरणाकुलम जं. एक्सप्रेस की सेवा कोंकण रेलवे/पलक्कड़ डिवीजन पर 150 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।
2) दिनांक 17/04/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12218 चंडीगढ़ - कोचुवेली एक्सप्रेस की सेवा पलक्कड़ डिवीजन पर 145 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।
दक्षिण पश्चिम रेलवे के सांकवाल स्टेशन पर प्री एनआई/एनआई ब्लॉक लेने के कारण गाड़ियां रद्द
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा दिनांक 18/04/2024 और 19/04/2024 को होसपेटे – वास्को-द-गामा दोहरीकरण के लिए सांकवाल स्टेशन पर प्री एनआई और एनआई ब्लॉक लेने के लिए निम्नलिखित गाड़ियां रद्द करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों का रद्दीकरण:
1) दिनांक 20/04/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.07343 वास्को-द-गामा - कुलेम पैसेंजर की सेवा पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
2) दिनांक 20/04/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.07344 कुलेम – वास्को-द-गामा पैसेंजर की सेवा पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।