महापरिनिर्वाण दिवस के लिए अनारक्षित विशेष गाड़ी

Unreserved Special train for Mahaparinirvan Divas

28/11/2014

 

 

महापरिनिर्वाण दिवस के लिए अनारक्षित विशेष गाड़ी

 
मध्य रेलवे के साथ समन्वय में महापरिनिर्वाण दिवस के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए मडगांव/रत्नागिरी -मुंबई सी.एस.टी.- रत्नागिरी/मडगांव  के बीच अनारक्षित विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है।इसका विवरण निम्नानुसार हैं:

क) मडगांव – मुंबई सी.एस.टी. – मडगांव

गाड़ी सं 00112 मडगांव – सी.एस.टी.एम. दिनांक 05/12/2014 को चलाई जाएगी और गाड़ी सं 00111 सी.एस.टी.एम. – मडगांव दिनांक 07/12/2014 को चलाई जाएगी।

गाड़ी सं 00112 मडगांव से 09.40 बजे  छूटेगी और उसी दिन 23.15 बजे सी.एस.टी.एम. पहुंचेगी। गाड़ी सं 00111 सी.एस.टी.एम. से 07.30 बजे छूटेगी और उसी दिन 21.00 बजे मडगांव पहुंचेगी।

यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर, रत्नागिरी, विलवडे, राजापुर रोड, कणकवली, कुडाल, सावंतवाडी रोड, थिविम, और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी को 12 डिब्बे होंगे।

ख) मुंबई सीएसटी – रत्नागिरी – मुंबई सीएसटी

गाड़ी सं 00113 मुंबई सी.एस.टी. – रत्नागिरी और गाड़ी सं 00114 रत्नागिरी – मुंबई सी.एस.टी. यह गाड़ियां दिनांक 06/12/2014 को चलाई जाएगी।

गाड़ी सं 00113 सी.एस.टी.एम. से 00.20 बजे छूटेगी और उसी दिन 07.00 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी। गाड़ी सं 00114 रत्नागिरी से 17.00 बजे  छूटेगी और अगले दिन 00.30 बजे सी.एस.टी.एम. पहुंचेगी।

यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा,  माणगांव, खेड़, चिपलूण, और संगमेश्वर स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी को 12 डिब्बे होंगे।

 

Chief Public Relations Officer