कोंकण रेलवे मार्ग पर पूजा / दिवाली समारोह के दौरान विशेष रेलगाड़ियों का आयोजन

RUNNING OF SPECIAL TRAINS ON KONKAN RAILWAY DURING POOJA / DIWALI FESTIVAL

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!
मध्य रेलवे के समन्वय से पूजा / दीवाली महोत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान मे रखते हुए दादर- सावंतवाड़ी रोड - दादर और दादर –रत्नागिरी-दादर के बीच विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं: -
1) गाड़ी संख्या 01113/01114 दादर - सावंतवाड़ी रोड - दादर विशेष गाड़ी (मानसून समय सारणी)।
 गाड़ी संख्या 01113 दादर-सावंतवाड़ी रोड विशेष गाड़ी सुबह 07.50 बजे दादर से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी उसी दिन रात 20:00 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगीI  यह गाड़ी (रवि, मंगल, शुक्र) 21, 23, 25, 28 व 30 अक्टूबर 2016 को चलाई जाएगीI
  गाड़ी संख्या 01114 सावंतवाड़ी रोड - दादर विशेष गाड़ी सावंतवाड़ी रोड से सुबह 06:40 बजे प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी उसी दिन दोपहर 16: 30 बजे दादर पहुंचेगी। यह गाड़ी (सोम, बुध, शनि) 22, 24, 26, 29 और 31 अक्टूबर 2016 के दौरान चलाई जाएगीI
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव , खेड, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल और  झाराप इन स्थानकों पर रुकेगी । इस गाड़ी में 12 डिब्बे होंगे।
2) गाड़ी संख्या 01095/01096 दादर- सावंतवाड़ी रोड- दादर विशेष गाड़ी (19/11/2016 गैर-मॉनसून)
 गाड़ी संख्या 01095 दादर-सावंतवाड़ी रोड विशेष गाड़ी दादर से सुबह 07:50 बजे दादर से प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 20:00 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। यह गाड़ी (रवि , मंगल, शुक्र) 1, 04, 06, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27और 29 नवंबर 2016 के दौरान  चलाई जाएगीI
गाड़ी संख्या 01096 सावंतवाड़ी रोड - दादर विशेष गाड़ी सावंतवाड़ी रोड से सुबह  05:30 बजे सावंतवाड़ी रोड प्रस्थान करेगी (सोम, बुध, शनि) दिनांक 2, 5, 7, 9, 12, 14,16,19,21,23,26 28 30 नवंबर 2016 को चलाई जाएगीI  .
 यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलुन, संगमेश्वर रोड,रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल और झाराप इन स्थानकों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 12 डिब्बे  होंगे।

3) गाड़ी संख्या 01089 / 01090 दादर- रत्नागिरी-दादर विशेष गाड़ी (मानसून समय सारिणी)
 गाड़ी संख्या 01089 दादर-रत्नागिरी विशेष गाड़ी दादर से रात 21:45 बजे प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी दूसरे दिन सुबह 06.00 बजे रत्नागिरी में पहुंचेगीI यह गाड़ी (शुक्र) 21 व 28 अक्टूबर, 2016 को चलाई जाएगी। ।
 गाड़ी संख्या 01090 रत्नागिरी- दादर विशेष गाड़ी  यह गाड़ी 8:40 बजे रत्नागिरी से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी उसी दिन दोपहर 15:50 पर दादर पहुंचेगी।यह गाड़ी (शनि) 22 और 29 अक्टूबर 2016 के दौरान चलाई जाएगीI
 यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलुन, सावर्डे, आरवली रोड और संगमेश्वर रोड इन स्थानकों पर रुकेगी।  इस गाड़ी में 17 डिब्बे होंगे।

4) गाड़ी संख्या 01001/ 01002 दादर- रत्नागिरी -दादर विशेष गाड़ी (नवंबर 01/11/16 गैर-मानसून समय सारिणी) .:
  गाड़ी संख्या 01001 दादर-रत्नागिरी विशेष गाड़ी दादर से रात 21:45 बजे प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी दूसरे दिन सुबह 05.00 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी। यह गाड़ी (शुक्र) 04, 11, 18 और 25 नवंबर 2016 को चलाई जाएगी
 गाड़ी संख्या 01002 रत्नागिरी - दादर विशेष गाड़ी यह गाड़ी सुबह 07:00 बजे रत्नागिरी से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी उसी दिन दोपहर 14:05 बजे दादर पहुंचेगी।यह गाड़ी (शनि) 05,12,19 और 26 नवंबर 2016 के दौरान चलाई जाएगीI

यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलून, सावर्डे, आरवली रोड और संगमेश्वर रोड इन स्थानकों पर रुकेगी । इस गाड़ी में 17 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि इन सेवाओं का लाभ उठायेI                                                                                      

 

(L. K. Verma)
Chief Public Relations Officer