कोंकण रेलवे मार्ग पर क्रिसमस विशेष गाड़ियां चलाना
यात्रियों के लिए अच्छी खबर है !!
क्रिसमस समारोह के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे के समन्वय से मुंबई सेंट्रल-मंगलुरु जं -मुंबई सेंट्रल के बीच विशेष किराये पर विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। रेल सेवा का विवरण निम्नानुसार होगा
गाड़ी संख्या 09009/09010 मुंबई सेंट्रल-मंगलुरु जं-मुंबई सेंट्रल (साप्ताहिक) विशेष किराये पर विशेष गाड़ी
गाड़ी संख्या 09009 मुंबई सेंट्रल - मंगलुरु जं विशेष किराये पर चलाई जानेवाली साप्ताहिक विशेष गाड़ी रात 23:15 बजे में मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन शाम 19:30 बजे मंगलुरु जं तक पहुंच जाएगा।ट् यह गाड़ी (बुधवार) 28 दिसंबर 2016 और 4 जनवरी 2017 के दौरान चलाई जाएगी
गाड़ी संख्या 09010 मंगलुरु जं - मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष किराये पर चलाई जानेवाली विशेष गाड़ी मंगलुरु से 22:30 बजे प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन शाम 17:50 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगीI यह गाडी (गुरुवार) 29 दिसंबर 2016 और 5 जनवरी 2017 को चलाई जाएगी इस गाड़ी में 15डिब्बे होंगे
यह गाड़ी बोरीवली, वसई रोड, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल,सावंतवाडी रोड,थिविम, करमाली, मडगांव, कारवार, कुमटा, भटकल,मूकाम्बिका रोड,बैन्दूर, कुन्दापुरा, उडुपि, मुल्की और सूरतकल स्थानकों पर रुकेगीI
यात्रियों से अनुरोध है के इस सेवा का लाभ उठायेI