कोंकण रेलवे मार्ग पर विशेष रेलगाड़ियों का चलाना

RUNNING OF SPECIAL TRAINS ON KONKAN RAILWAY ROUTE

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!
मध्य रेलवे और दक्षिण रेलवे के साथ समन्वय से, शबरीमाला पर्व और शीतकालीन सत्र 2016 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान मे रखते हुए कोल्लम-लोकमान्य तिलक (ट) और लोकमान्य तिलक (ट) -मंगलुरु सेंट्रल के बीच विशेष गाडियाँ चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ियों सेवाओं का विवरण निम्नानुसार है: -

1) गाड़ी संख्या 06074 कोल्लम - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष किराए पर विशेष गाड़ी -

गाड़ी संख्या 06074 कोल्लम- लोकमान्य तिलक (ट) विशेष किराए पर चलाई जानेवाली यह गाडी शाम 18:35 बजे कोल्लम से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन रात 23:55 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी। यह गाड़ी (शुक्रवार) को दिनांक 30 दिसंबर 2016 को चलाई जाएगीI यह गाड़ी मावेलिक्कारा, चेंगन्नूर, तिरुवल्ला, कोट्टायम, एरणाकुलम टाउन, षोरणूर जं , कोष़िक्कोड , कण्णूर , मंगलुरु जंक्शन, मुल्की, उडुपि, कारवार, मडगांव, करमाली, कुडाल, कणकवली, रत्नागिरी, चिपलून और पनवेल इन स्थानको पर रुकेगी। संरचना: इस गाड़ी मे शयनयान - 12 डिब्बे, सामान्य - 06 डिब्बे, एसएलआर - 02 डिब्बे कुल 20 डिब्बे होंगेI

 2) गाड़ी संख्या 06075 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल विशेष किराए पर विशेष गाड़ी: -

गाड़ी संख्या 06075 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल यह विशेष किराए पर चलाई जानेवाली विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक (ट) से रात 01:10 बजे प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी उसी दिन शाम 19.15 बजे मंगलुरु सेंट्रल पहुंचेगी। यह गाड़ी (रविवार) 1 जनवरी 2017 को चलाई जाएगी। यह गाड़ी पनवेल, चिपलून,रत्नागिरी , कणकवली, कुडाल, करमाली, मडगांव, कारवार, उडुपि और मुलकी इन स्थानकों पर रुकेगी।

संरचना: इस गाड़ी मे शयनयान - 12 डिब्बे, सामान्य - 06 डिब्बे, एसएलआर - 02 डिब्बे कुल 20 डिब्बे कि होंगेI

यात्रियों से अनुरोध है कि इन सेवाओं का लाभ उठायेI

(L. K. Verma)
Chief Public Relations Officer