कोंकण रेलवे पर तेजस एक्सप्रेस की शुरूआत से सपना साकार हुआ
यात्रियों के लिए खुशखबर!! रेल मंत्रालय द्वारा कोंकण रेलवे मार्ग पर गाड़ी सं. 22119/22120 मुंबई सी.एस.टी.-करमली-मुंबई सी.एस.टी., तेजस सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया गया है(सप्ताह में पांच दिन)। विस्तृत विवरण निम्नानुसार है-
क. उद्घाटन विशेष सेवा:
माननीय रेल मंत्री महोदय रिमोट द्वारा दिनांक 22.05.2017 (सोमवार) को 15.25 बजे स्वामी नारायण सभागृह से उद्घाटन विशेष गाड़ी सं.22119 मुंबई सी.एस.टी.-करमली तेजस सुपरफास्ट एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह गाड़ी करमली स्टेशन पर अगले दिन 00:35 बजे पहुंचेगी।
ख. नियमित सेवा :
नियमित सेवा की शुरुआत:
क. 23.05.2017 को 22120 करमली से
ख. 24.05.2017 को मुंबई सी.एस.टी. से
1. 09.06.2017 तक समय - गैर मानसून (सप्ताह में पांच दिन) :
गाड़ी सं. 22119 मुंबई सी.एस.टी.-करमली, तेजस सुपरफास्ट मुंबई सी.एस.टी. से 05:00 बजे प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार (सप्ताह में पांच दिन) को प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी करमली स्टेशन पर उसी दिन 13:30 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 22120 करमाली - मुंबई सी.एस.टी.-तेजस सुपरफास्ट करमली से 14.30 बजे प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार (सप्ताह में पांच दिन) को प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी मुंबई सी.एस.टी.- स्टेशन पर उसी दिन 23:00 बजे पहुंचेगी।
2. 10/06/2017 से 31/10/2017 तक गाड़ी का समय (सप्ताह में तीन बार):
गाड़ी सं.22119 मुंबई सी.एस.टी.-– करमली, तेजस सुपरफास्ट मुंबई सी.एस.टी. से 05:00 बजे प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार (सप्ताह में तीन दिन) को प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी करमली स्टेशन पर उसी दिन 19:45 बजे पहुंचेगी।
यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, रत्नागिरी, कुडाल और करमली स्टेशनों पर रूकेगी।
संरचना: कुल 15 एल.एच.बी. कोच :- 1 ए.सी. सी.सी. – 01 कोच, सी.सी. – 12 कोच, जनरेटर एवं एस.एल.आर.- 02 कोच
शुभारंभ तथा नियमित सेवा के लिए इस गाड़ी की बुकिंग 21/05/2017 से शुरू होगी।
यात्री इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।