कोंकण रेलवे मार्ग पर विशेष रेलगाड़ियों को चलाना

RUNNING OF SPECIAL TRAINS ON KONKAN RAILWAY ROUTE

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!

दक्षिण रेलवे के समन्वय से कोंकण रेलवे के मार्ग पर आईआरसीटीसी के दक्षिण क्षेत्र द्वारा आयोजित मद्रास से मडगाँव तक भारत दर्शन विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। इस विशेष गाड़ी में तृतीय श्रेणी वातानुकूलित 2 डिब्बे  और  शयनयान के 4 डिब्बे आरक्षण के लिए उपलब्ध होंगे। इन गाडियों का आरक्षण  यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) केंद्रों के माध्यम पर उपलब्ध होगाI
विशेष गाडियों की  विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है।

1. मदुरै से चेन्नै सेन्ट्रल एग्मोर तक विशेष किराए पर विशेष गाड़ी :-
गाड़ी संख्या 06901 मदुरै - चेन्नै एग्मोर विशेष किराए पर चलाई जानेवाली विशेष गाड़ी रात 00.05 बजे मदुरै से प्रस्थान करेगी और उसी दिन सुबह10.30 बजे चेन्नै एग्मोर पहुंचेगीI यह गाड़ी दिनांक 07.01.2017 को चलाई जाएगीI  यह गाड़ी दिंडुक्कल जं, तिरुच्चिरापल्ली और विल्लुपुरम जं. इन स्थानकों पर रुकेगीI

2.  चेन्नै एग्मोर से एरणाकुलम जं. विशेष किराए पर विशेष गाड़ी:-
गाड़ी संख्या 06902 चेन्नै एग्मोर - एरणाकुलम जं. विशेष किराए पर चलाई जानेवाली विशेष गाड़ी चेन्नै एग्मोर से सुबह 10.50 बजे चेन्नै एग्मोर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 02.20 बजे एरणाकुलम जं पहुंचेगी। यह गाड़ी दिनांक 07.01.2017 को चलाई जाएगीI यह गाड़ी  काट्पाडी जं जोलारपेट्टै जं, सेलम जं, इरोड जं., पोत्तनूर जं., पालक्काड़ जं, वडक्कांचेरि  और तृश्शूर इन स्थानकों पर रुकेगीI

3. एरणाकुलम जं. से मडगाँव विशेष किराए पर विशेष गाड़ी:- 

गाड़ी संख्या 06903 एरणाकुलम जं -मडगाँव विशेष किराए पर चलाई जानेवाली यह विशेष गाड़ी एरणाकुलम जं. से शाम 19.15 बजे से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10.30 बजे को मडगाँव पहुंचेगी। यह गाड़ी दिनांक 08.01.2017को चलाई जाएगीI  यह गाड़ी तृश्शूर, षोरणूर जं, कोषिक्कोड, कण्णूर, मंगलूरु जं और उडुपि इन स्थानकों पर रुकेगीI

4. मडगाँव से चेन्नै एग्मोर विशेष  किराए पर विशेष गाड़ी
गाड़ी संख्या 06904 मडगाँव - चेन्नै एग्मोर विशेष किराये पर चलाई जानेवाली यह विशेष गाड़ी मडगाँव से दोपहर 13.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 14.20 बजे चेन्नै एग्मोर पहुंचेगीI  यह गाड़ी दिनांक11.01.2017 को चलाई जाएगीI यह गाड़ी उडुपि, मंगलूरु जं, कण्णूर, कोषिक्कोड, षोरणूर जं.,पालक्काड़ जं., पोत्तनूर जंक्शन., इरोड जं., सेलम जं.,जोलारपेट्टै जं और काट्पाडी जं इन स्थानकों पर रुकेगीI

5. चेन्नै एगमोर से मदुरै तक सुविधा विशेष गाड़ी
गाड़ी संख्या 82649 चेन्नै एग्मोर -मदुरै यह सुविधा विशेष गाड़ी चेन्नै एग्मोर से दोपहर 14.25 बजे प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी उसी दिन को रात 23.55 बजे मदुरै पहुंचेगीI यह गाड़ी दिनांक 12.01.2017 को चलाई जाएगीI  यह गाड़ी विळुप्पुरम जं, तिरुच्चिरापल्ली जं. और दिंडुक्कल जंक्शन इन स्थानकों पर रुकेगीI 

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठायेI

(L. K. Verma)
Chief Public Relations Officer