कोंकण रेलवे मार्ग पर विशेष गाड़ियां चलाना
यात्रियों के लिए अच्छी खबर है!! महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान मध्य रेलवे के समन्वय से अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए कोंकण रेलवे मार्ग पर विशेष गाड़िया चलाने का निर्णय लिया गया हैI उसका विवरण निम्नानुसार है:-
1. गाड़ी संख्या 01409 पुणे -मडगाँव:-
यह विशेष गाड़ी 23.02.2017 (गुरुवार) शाम को 18:45 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन सुबह 07:30 बजे मडगाँव पहुंचेगी। यह गाड़ी लोनावाला, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलून,रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल और थिविम इन स्थानकों पर रुकेगी।
संरचना :- इस गाड़ी में वातानुकूलित 2 टियर - 01 डिब्बा, वातानुकूलित 3 टियर - 08 डिब्बे, शयनयान -04 डिब्बे, सामान्य - 03 डिब्बे, एसएलआर - 02 डिब्बे इस तरह से कुल 18 डिब्बे होंगे।
2. गाड़ी संख्या 02022 मडगाँव - नागपुर सुपर फास्ट:-
यह विशेष गाड़ी 24.02.2017 (शुक्रवार) रात 08:30 बजे मडगाँव से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन सुबह 6:30 बजे नागपुर पहुंचेगी।
यह गाड़ी थिविम, सावंतवाडी रोड, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, चिपलून, खेड़, रोहा, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, नासिक, भुसावल, शेगाव, अकोला, बडनेरा तथा वर्धा इन स्थानकों पर रुकेगी।
संरचना :-इस गाड़ी में वातानुकूलित 2 टियर - 01 डिब्बा, वातानुकूलित 3 टियर - 08 डिब्बे, शयनयान - 04 डिब्बे, सामान्य - 03 डिब्बे, एसएलआर - 02 डिब्बे इस तरह से कुल 18 डिब्बे होंगे।
3. गाड़ी संख्या 02021 नागपुर - मडगाँव सुपर फास्ट:-
यह गाड़ी विशेष गाड़ी 25.02.2017 (शनिवार) शाम 07:50 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन सुबह 08:00 बजे मडगांव पहुंचेगीI यह गाड़ी वर्धा, बडनेरा, अकोला, शेगाव, भुसावल, मनमाड, नासिक, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलून, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सावंतवाडी रोड और थिविम इन स्थानकों पर रुकेगी।
संरचना :- इस गाड़ी में वातानुकूलित 2 टियर -01 डिब्बा, वातानुकूलित 3 टियर- 08 डिब्बे, शयनयान - 04 डिब्बे, सामान्य - 03 डिब्बे, एसएलआर - 02 डिब्बे इस तरह से कुल 18 डिब्बे होंगे।
4.गाड़ी संख्या 02046 मडगाँव - मुंबई सीएसटी सुपर फास्ट:-
यह विशेष गाड़ी 26.02.2017 (रविवार) दोपहर 13:30 बजे मडगांव से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी उसी रात 23:55 बजे मुंबई सीएसटी पहुंचेगी।
यह गाड़ी थिविम, सावंतवाडी, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, चिपलून, खेड़, रोहा, पनवेल, ठाणे और दादर इन स्थानकों पर रुकेगी।
संरचना :-इस गाड़ी में वातानुकूलित 2 टियर का 01 डिब्बा, वातानुकूलित 3 टियर - 08 डिब्बे, शयनयान - 04 डिब्बे, सामान्य - 03 डिब्बे, एसएलआर - 02 डिब्बे इस तरह से कुल 18 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि इन सेवाओं का लाभ उठायेI