कोंकण रेल्वे मार्ग पर होली विशेष गाड़ियाँ चलाना
कोंकण रेल्वे मार्ग पर होली विशेष गाड़ियाँ चलाना
यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!
मध्य रेलवे के साथ समन्वय में कोकण रेल मार्ग पर होली त्योहार 2017 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते होली विशेष गाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं: -
1.गाड़ी संख्या 01033/01034 मुंबई सीएसटी - करमाली - मुंबई सीएसटी विशेष: -
गाड़ी संख्या 01033 मुंबई सीएसटी - करमाली विशेष यह गाड़ी मुंबई सीएसटी से रात 23:55 बजे से 10/03/2017 (शुक्रवार) को प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन सुबह 11:00 बजे करमाली पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01034 करमाली - मुंबई सीएसटी विशेष यह गाड़ी 11.03.2017 (शनिवार) को दोपहर 13:35 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन रात 00:10 बजे मुंबई सीएसटी पहुंचेगी।
यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, मानगाव, खेड, चिपलून, रत्नागिरी, राजापुर रोड, कणकवली, सिंधुदूर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम स्थानको पर रुकेगी।
संरचना:: -इस गाड़ी में वातानुकूलित 2 टीयर -1 डिब्बा , वातानुकूलित 3 टीयर -2 डिब्बे, शयनयान- 4 डिब्बे, सामान्य -7 डिब्बे, एसएलआर -02 डिब्बे कुल 16 डिब्बे होंगे
2. गाड़ी संख्या 01089/01090 मुंबई सीएसटी - मडगाँव - मुंबई सीएसटी विशेष : -
गाड़ी संख्या 01089 मुंबई सीएसटी - मडगाव विशेष मुंबई सीएसटी से 23:55 बजे 12/03/2017 (रविवार) पर प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:00 बजे मडगाँव पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01090 मडगांव - मुंबई सीएसटी विशेष यह गाड़ी दिनांक 13/03/2017 (सोमवार) शाम को 19.40 बजे मडगाँव से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन सुबह 8:15 बजे मुंबई सीएसटी पहुंचेगी।
यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, मानगाव, खेड, चिपलुन, रत्नागिरी, राजापुर रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम स्थानको पर रुकेगी।
संरचना:: --इस गाड़ी में वातानुकूलित 2 टीयर -1 डिब्बा , वातानुकूलित 3 टीयर -2 डिब्बे, शयनयान- 4 डिब्बे, सामान्य -7 डिब्बे, एसएलआर -02 डिब्बे कुल 16 डिब्बे की होगीI
यात्रियों से अनुरोध है की इस सेवा का लाभ उठायेI