सप्ताहांत विशेष गाड़ी

RUNNING OF WEEK-END SPECIAL TRAIN OVER KR ROUTE

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!  
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल के समन्वय से लोकमान्य तिलक टर्मिनस - सावंतवाड़ी - लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच सप्ताहांत विशेष गाड़ी चलाने का फैसला किया गया है।     विवरण निम्नानुसार हैं:-

गाड़ी संख्या 01167/01168 लोकमान्य तिलक (ट) - सावंतवाड़ी रोड - लोकमान्य तिलक (ट) सप्ताहांत विशेष गाड़ी:-

गाड़ी संख्या 01167 लोकमान्य तिलक (ट) - सावंतवाड़ी रोड (सप्ताहांत) यह विशेष गाड़ी 25 मार्च, 2017 (शनिवार)  सुबह 05:33 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी उसी दिन दोपहर 15:00 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01168 सावंतवाड़ी रोड - लोकमान्य तिलक (ट) (सप्ताहांत) यह विशेष गाड़ी 26 मार्च, 2017 (रविवार) सुबह 11:15 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी उसी दिन रात 23.45 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड, चिपलून, रत्नागिरी, राजापुर रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग और कुडाल इन   स्थानकों पर रुकेगी।

संरचना: इस गाड़ी में  2एस (कुर्सी यान) - 10 डिब्बे, सामान्य - 8 डिब्बे, एसएलआर - 02 डिब्बे, कुल 20 डिब्बे होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है इस सेवा का लाभ उठायेI   

(L. K Verma)
Chief Public Relations Officer