ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियां चलाना

RUNNING OF SUMMER SPECIAL TRAIN

यात्रियों के लिए अच्छी खबर! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए दक्षिण रेलवे के साथ समन्वय से कोंकण रेल मार्ग पर विशेष किराए पर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। जिनका विवरण निम्नानुसार हैं:-

गाड़ी संख्या 06055 / 06056 चेन्नई सेंट्रल - मडगांव - चेन्नई सेंट्रल,विशेष किराए पर साप्ताहिक विशेष: -

गाड़ी संख्या 06055 चेन्नई सेंट्रल – मडगांव, विशेष किराए पर चलाई जाने वाली साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक मंगलवार (04/04/2017 से 06/06/2017) को 17:30 बजे चेन्नई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन 16:00 बजे मडगांव पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 06056 मडगांव - चेन्नई सेंट्रल, विशेष किराये पर चलाई जाने वाली साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक बुधवार (05/04/2017 से 07/06/2017) को 17:15 बजे मडगांव से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन चेन्नई सेंट्रल 15:35 बजे पहुंचेगी।

यह गाड़ी पेरम्बूर, अरक्कोणम, काटपाडी, जोलारपेट्टै , सेलम, ईरोड, तिरुपुर, कोयंबटूर, पालघाट, शोरानूर, कोझीकोड, कन्नूर, कासारगोड, मंगलूरु जं, ठोकुर, सुरतकल, मुल्की, उडुपि, कुंदापुर, मुकाम्बिका रोड बैन्दूर, भटकल, मुर्डेश्वर, कुमठा, अंकोला और कारवार स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 18 कोच: - एसी 3 टीयर- 01 कोच, स्लीपर- 09 कोच, जनरल- 06 कोच, एस.एल.आर. -02 कोच

 

यात्री इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।


                     

L. K. Verma
Chief Public Relations Officer