भारत दर्शन विशेष गाड़ी चलाना
यात्रियों के लिए अच्छी खबर! आई.आर.सी.टी.सी. / दक्षिण क्षेत्र द्वारा आयोजित विशेष किराए पर भारत दर्शन विशेष गाड़ी कोंकण रेल मार्ग पर चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्नानुसार हैं:-
गाड़ी संख्या 06945 मडगांव – दुर्गापुरा, विशेष किराए पर भारत दर्शन विशेष : -
गाड़ी संख्या 06945 मडगांव – दुर्गापुरा, विशेष किराए पर भारत दर्शन विशेष दिनांक 01.04.2017 (शनिवार) को 22:00 बजे मडगांव से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी दिनांक 03.04.2017 को 09:15 बजे दुर्गापुरा में पहुंचेगी।
यह गाड़ी रत्नागिरी, रोहा, वसई रोड, कोटा जंक्शन और सवाई माधोपुर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना : कुल 16 कोच: - स्लीपर -13कोच , पैंट्री कार 01, एस.एल.आर. -02 कोच
कुल 13 स्लीपर कोच में से 04 कोच पी.आर.एस. के माध्यम से बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं।
यात्री इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।