गाड़ी संख्या 09458/09457 गांधीधाम- तिरुनेलवेली जं.-गांधीधाम इन गाड़ियों की यात्रा में विस्तारI
यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!
पश्चिम रेलवे के समन्वय से गाड़ी संख्या 09458/09457 गांधीधाम - तिरुनेलवेली - गांधीधाम कोंकण रेल मार्ग पर विशेष किराये पर विशेष इस गाड़ी की यात्रा के विस्तार को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया है।
विवरण निम्नानुसार हैं:-
गाड़ी संख्या 09458/09457 गांधीधाम - तिरुनेलवेली जं.-गांधीधाम विशेष किराये विशेष गाड़ी : -
गाड़ी संख्या 09458 गांधीधाम -तिरुनेलवेली गांधीधाम विशेष किराये पर चलाई जानेवाली यह गाड़ी गांधीधाम से हर सोमवार दोपहर 13:50 बजे गांधीधाम प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी तीसरे दिन सुबह11:30 बजे तिरुनेलवेली पहुंचेगी। यह गाड़ी (12/06/2017, 19/06/2011 तथा 26/06/2017)इन दिनों पर चलाई जाएगीI
गाड़ी संख्या 09457 तिरुनेलवेली जं. - गांधीधाम विशेष किराये पर चलाई जानेवाली यह गाड़ी हर गुरुवार को सुबह 07:45 बजे तिरुनेलवेली से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी तीसरे दिन सुबह 06:40 बजे गांधीधाम पहुंचेगी।
यह गाड़ी (15/06/2017, 22/06/2017 तथा 29/06/2017) इन दिनों पर चलाई जाएगीI
यह गाड़ी सामाख्याली जं,भचाऊ, ध्रांगधरा, वीरमगाम, अहमदाबाद,नडियाद,आणंदजं.,वडोदरा,सूरत,वापी,वसई रोड, पनवेल,रोहा,चिपलून,रत्नागिरी,सिंधुदुर्ग,करमली,मडगाँव, कारवार, कुमटा, उडुपि, मंगलूरू जं,कासरगोड, कण्णूर, कोषिक्कोड, तिरूर, षोरणूर जं.,तृश्शूर, एरणाकुलम जं,आलप्पुषा, कोल्लम,त्रिवेन्द्रम,नागरकोविल टाउन और वल्लियुर इन स्थानकों पर रुकेगीI
संरचना: -इस गाड़ी में वातानुकूलित 2 टीयर-01 डिब्बा ,वातानुकूलित3टीयर- 05 डिब्बे, शयनयान-06 डिब्बे, सामान्य -02 डिब्बे एसएलआर -02 कुल 16डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि इन सेवाओं का लाभ उठायेI