गाड़ी संख्या 09458/09457 गांधीधाम -तिरुनेलवेली -गांधीधाम (साप्ताहिक)विशेष गाड़ी का विस्तार
यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष किराए पर गाड़ी संख्या 09458/09457 गांधीधाम - तिरुनेलवेली-गांधीधाम (साप्ताहिक) विशेष गाड़ी की यात्रा का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।उसका विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी संख्या 09458/09457 गांधीधाम -तिरुनेलवेली - गांधीधाम (साप्ताहिक) विशेष किराए पर विशेष गाड़ी:
गाड़ी संख्या 09458 गांधीधाम - तिरुनेलवेली (साप्ताहिक) विशेष किराए पर चलाई जानेवाली यह गाड़ी सोमवार को दोपहर13:50 बजे गांधीधाम से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी तीसरे दिन सुबह11:30 बजे तिरुनेलवेली पहुंचेगी। यह गाड़ी (10/07/2017, 17/07/2017, 24/07/2017 और 31/07/2017) के दौरान चलाई जाएगीI
गाड़ी संख्या 09457 तिरुनेलवेली -गांधीधाम (साप्ताहिक) विशेष किराए पर चलाई जानेवाली यह गाड़ी गुरुवार को सुबह 07:45 बजे तिरुनेलवेली से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी तीसरे दिन सुबह 06:40 बजे गांधीधाम पहुंचेगी यह गाड़ी (13/07/2017, 20/07/2017, 27/07/2017 और 03/08/2017) के दौरान चलाई जाएगीI
यह गाड़ी भचाऊ, सामाख्याली जं, ध्रांगधरा, वीरमगाम , अहमदाबाद , नडियाद , आणंद , वडोदरा , सूरत , वापी वसई रोड, पनवेल,रोहा, चिपलून , रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, करमाली, मडगाँव जंक्शन कारवार, कुमटा, उडुपि, मंगलूरु जं, कासरगोड,कण्णूर, कोषिक्कोड, तिरूर, षोरणूर जंक्शन, तृश्शूर, एर्नाकुलम जं ,अल्लेपी (अलपुझा), कोल्लम ,त्रिवेन्द्रम , नागरकोइल टाउन और वल्लियूर इन स्थानकों पर रुकेगीI
संरचना: इस गाड़ी में 2 टीयर वातानुकूलित- 01 डिब्बा, 3 टीयर वातानुकूलित - 03 डिब्बे, शयनयान - 08 डिब्बे, सामान्य - 02 डिब्बे, एसएलआर - 02डिब्बे कुल 16 डिब्बे होंगेI
यात्रियों से अनुरोध है की इन सेवाओं का लाभ उठाये