कोंकण रेलवे मार्ग पर गणपति के दौरान विशेष गाड़ियों का चलाना

RUNNING OF GANAPATI SPECIAL TRAINS OVER KR ROUTE

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!
 गणपति महोत्सव -2017 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में  रखते हुए  अहमदाबाद / मुंबई सेंट्रल / बांद्रा (ट) और मंगलुरु जं/ करमाली के बीच विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्नानुसार हैं:

1)गाड़ी संख्या  09001/09002 मुंबई सेंट्रल- मंगलुरु जं - मुंबई सेंट्रल (साप्ताहिक) विशेष किराए पर विशेष गाड़ी  :

 गाड़ी संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल- मंगलुरु जं (साप्ताहिक) विशेष यह गाड़ी  मुंबई सेंट्रल से बुधवार को रात 23:15 बजे प्रस्थान करेगी  और यह गाड़ी अगले दिन शाम 19:30 बजे  मंगलुरु जं पहुंचेगीI यह गाड़ी 23/08/2017 और 30/08/2017 के दौरान चलाई जाएगीI
 गाड़ी संख्या 09002 मंगलुरु जं  - मुंबई सेंट्रल (साप्ताहिक) विशेष यह गाड़ी  गुरुवार को रात 22:30 को मंगलुरू जं से प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 18:25 को पहुंचेगीI यह गाड़ी     गुरुवार 24/08/2017 और 31/08/2017 के दौरान चलाई जाएगीI

 यह गाड़ी  बोरिवली, वसई रोड, पनवेल, रोहा, खेड, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, झाराप, सावंतवाड़ी रोड, मडुरे, थिविम, मडगांव, कारवार, कुमटा, भटकल, मुकाम्बिका रोड बैन्दूर, कुंदापुरा, उडुपि, और मुल्की इन स्थानकों पर रुकेगी  
संरचना: इस गाड़ी को  2 टीयर वातानुकूलित  - 02 डिब्बे , 3 टीयर  वातानुकूलित  - 08 डिब्बे, स्लीपर - 03 डिब्बे, एसएलआरड़ी - 02 डिब्बे कुल 15 डिब्बे होंगेI

2)  गाड़ी  संख्या  09009/09010 बांद्रा (ट) - करमाली - बांद्रा (ट) (त्रि साप्ताहिक) विशेष किराए पर विशेष गाड़ी :
 गाड़ी संख्या 09009 बांद्रा (ट) -करमाली (त्रि साप्ताहिक) विशेष यह विशेष किराए पर चलाई जानेवाली  गाड़ी बांद्रा (ट) से हर रविवार, मंगलवार और शुक्रवार रात 23:35 बजे प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन दोपहर 15:00 बजे करमाली पहुंचेगी। यह गाड़ी 20/08, 22/08, 25/08, 27/08, 29/08, 01/09 और 03/09/2017 के दौरान चलाई जाएगीI

 गाड़ी  संख्या 09010 करमाली-बांद्रा (ट) (त्रि साप्ताहिक) विशेष यह विशेष किराए पर चलाई जानेवाली गाड़ी हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को करमाली से रात 20:30  बजे प्रस्थान करेगी  और यह गाड़ी अगले दिन 11:05 बजे तक ट्रेन बांद्रा (ट) पहुंचेगी।। यह गाड़ी 21/08, 23/08, 26/08, 28/08, 30/08, 02/09 और 04/09/2017 के दौरान चलाई जाएगी   
 
यह गाड़ी बोरीवली, वसई रोड, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलून, सावर्डे अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली,  राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली , सिंधुदुर्ग, कुडाल, झाराप , सावंतवाडी रोड, मडुरे और थिविम इन स्थानकों पर रुकेगीI
 संरचना: इस गाड़ी को  2 टीयर वातानुकूलित - 01डिब्बा, 3 टीयर वातानुकूलित - 03 डिब्बे, शयनयान - 10 डिब्बे, सामान्य - 04 डिब्बे , एसएलआरडी - 02 डिब्बे। कुल 20 डिब्बे होंगेI

3) गाड़ी  संख्या 09416/09415 अहमदाबाद - करमाली - अहमदाबाद (द्वि-साप्ताहिक) विशेष किराए पर विशेष गाड़ी:

 गाड़ी  संख्या 09416 अहमदाबाद - करमाली (द्वि-साप्ताहिक)  यह विशेष गाड़ी हर सोमवार और गुरुवार को शाम 16:00 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन दोपहर    15:00 बजे करमाली पहुंचेगी। यह गाड़ी 21/08, 24/08, 28/8, 31/08 और 04/09/2017 के दौरान चलाई जाएगीI
 गाड़ी  संख्या 09415 करमाली - अहमदाबाद (द्वि-साप्ताहिक) विशेष किराये पर विशेष गाड़ी हर मंगलवार और शुक्रवार को रात20:30 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन शाम 18:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।  यह गाड़ी  22/08, 25/08, 29/8, 01/09 और 05/09/2017 के दौरान चलाई जाएगीI  
  यह गाड़ी गेरतपुर, नडियाद, आणंद , वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, डहाणु रोड, बोईसर, वसई रोड, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड, चिपलुन, सावर्डे, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, राजापुर रोड, वैभववाडी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, झाराप, सावंतवाड़ी रोड, मडुरे और थिविम इन स्थानकों पर रुकेगीI

संरचना: इस गाड़ी को 2 टीयर  वातानुकूलित - 01 डिब्बा, 3 टीयर वातानुकूलित - 03 डिब्बे ,  शयनयान - 08 डिब्बे, सामान्य- 03 डिब्बे, एसएलआरडी - 02 डिब्बे,  कुल 17 डिब्बे होंगेI

4) गाड़ी  संख्या 01437/01438 पुणे - सावंतवाड़ी रोड - पुणे (साप्ताहिक) विशेष:

 गाड़ी संख्या 01437 पुणे - सावंतवाड़ी रोड (साप्ताहिक) यह विशेष गाड़ी हर शुक्रवार को   दोपहर16:35 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन सुबह 04:20 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। यह गाड़ी 18/08, 25/08, 01/09 और 08/09/2017 के दौरान चलाई जाएगीI
 
 गाड़ी संख्या 01438 सावंतवाड़ी रोड- पुणे (साप्ताहिक) यह विशेष गाड़ी हर सोमवार को सुबह08:00 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी उसी रात 21:25 बजे पुणे पहुंचेगी। यह गाड़ी 21/08, 28/08, 04/09 और 11/09/2017 के दौरान चलाई जाएगीI  
 यह गाड़ी लोनावाला, पनवेल, रोहा, मानगांव, वीर, खेड, चिपलुन, सावर्डे, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, राजापुर रोड, वैभववाडी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और झाराप इन स्थानकों पर रुकेगीI

संरचना: इस गाड़ी में  2एस - 10 डिब्बे, सामान्य - 06 डिब्बे, एसएलआरड़ी - 02 डिब्बे इस तरह कुल 18 डिब्बे होंगे।

5) गाड़ी संख्या 01189/01190 पनवेल - सावंतवाड़ी रोड - पनवेल (साप्ताहिक) विशेष:

 गाड़ी संख्या 01189 पनवेल - सावंतवाड़ी रोड (साप्ताहिक) यह विशेष गाड़ी हर शनिवार को शाम   19:35 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन सुबह 04:20 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।  यह गाड़ी 19/08, 26/08, 02/09 और 09/09/2017 के दौरान चलाई जाएगीI

 गाड़ी संख्या 01190 सावंतवाड़ी रोड- पनवेल (साप्ताहिक) यह विशेष गाड़ी हर शनिवार सुबह को 08:00 बजे  सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेंगी और यह गाड़ी उसी दिन शाम 18:20 बजे पनवेल पहुंचेगी। यह गाड़ी 19/08, 26/08, 02/09 और 09/09/2017 के दौरान चलाई जाएगीI

यह गाड़ी रोहा, मानगांव, वीर, खेड, चिपलुन, सावर्डे, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, राजापुर रोड, वैभववाडी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और झाराप इन स्थानकों पर रुकेगीI

संरचना: इस गाड़ी में  2एस - 10 डिब्बे, सामान्य - 06 डिब्बे, एसएलआरड़ी - 02 डिब्बे इस तरह कुल 18 डिब्बे होंगे।

6) गाड़ी संख्या  01191/01192 पनवेल - सावंतवाड़ी रोड - पनवेल (साप्ताहिक) विशेष:

 गाड़ी संख्या 01191 पनवेल- सावंतवाड़ी रोड (साप्ताहिक) यह विशेष गाड़ी हर रविवार को शाम  19:35 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन सुबह 04:20 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। यह गाड़ी 20/08, 27/08, 03/09 और 10/09/2017 के दौरान चलाई जाएगीI

 गाड़ी संख्या 01192  सावंतवाड़ी रोड - पनवेल (साप्ताहिक) यह विशेष गाड़ी हर रविवार को सुबह 07:10 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी उसी दिन शाम 18:20 बजे पनवेल पहुंचेगी। यह गाड़ी 20/08, 27/08, 03/09 और 10/09/2017 के दौरान चलाई जाएगीI

यह गाड़ी रोहा, मानगांव, वीर, खेड, चिपलुन, सावर्डे, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, राजापुर रोड, वैभववाडी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और झाराप इन स्थानकों पर रुकेगीI

संरचना: इस गाड़ी में  2एस - 10 डिब्बे, सामान्य - 06 डिब्बे, एसएलआरड़ी - 02 डिब्बे इस तरह कुल 18 डिब्बे होंगे।

7) गाड़ी  संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) (साप्ताहिक) विशेष:

 गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली (साप्ताहिक) यह विशेष गाड़ी हर शुक्रवार को रात 01:10 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी उसी दिन सुबह 11.00 बजे करमाली पहुंचेगी। यह गाड़ी 18/08, 25/08, 01/09, और 08/09/2017 के दौरान चलाई जाएगीI

 गाड़ी संख्या 01044 करमाली - लोकमानिया तिलक (ट) (साप्ताहिक) यह विशेष गाड़ी हर शुक्रवार को दोपहर 13.00 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन रात 00:20 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी। यह गाड़ी 18/08, 25/08, 01/09, और 08/09/2017 के दौरान चलाई जाएगीI

 यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, चिपलुन, रत्नागिरी, कणकवली और कुडाल इन स्थानकों पर रुकेगीI

संरचना: इस गाड़ी में 2 टीयर वातानुकूलित - 01 डिब्बा, 3 टीयर  वातानुकूलित - 03 डिब्बे, शयनयान - 13 डिब्बे, सामान्य - 04 डिब्बे, एसएलआरड़ी - 02 डिब्बे इस तरह कुल 23 डिब्बे होंगे।

8) गाड़ी संख्या 01045/01046 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) (साप्ताहिक) विशेष:
 गाड़ी संख्या 01045 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली (साप्ताहिक) यह विशेष गाड़ी  हर सोमवार को  रात 01:10 बजे  लोकमान्य तिलक (ट) से  से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी उसी दिन सुबह  11.00 बजे करमाली पहुंचेगी। यह गाड़ी 21/08, 28/08, और 04/09/2017 के दौरान चलाई जाएगीI
 गाड़ी संख्या 01046 करमाली - लोकमान्य  तिलक (ट) (साप्ताहिक) यह विशेष गाड़ी हर सोमवार को दोपहर 13.00 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन रात 00:20 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी। यह गाड़ी 21/08, 28/08, और 04/09/2017 के दौरान चलाई जाएगीI
 यह गाड़ी  ठाणे, पनवेल, रोहा, चिपलुन, रत्नागिरी, कणकवली और कुडाल इन स्थानकों पर रुकेगीI
संरचना: इस गाड़ी में 2 टीयर वातानुकूलित - 01 डिब्बा, 3 टीयर वातानुकूलित - 02 डिब्बे, स्लीपर - 08 डिब्बे, जनरल - 04 डिब्बे, एसएलआरडी - 02 डिब्बे इस तरह कुल 17डिब्बे होंगे।
9)गाड़ी संख्या 01179/01180 मुंबई सीएसटी - चिपलुन - मुंबई सीएसटी (त्रि साप्ताहिक) विशेष:

 गाड़ी संख्या 01179 मुंबई सीएसटी-चिपलुन (त्रि साप्ताहिक) यह विशेष गाड़ी हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को मुंबई सीएसटी से सुबह 05:00 से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी उसी दिन 10:20चिपलुन पहुंचेगी। यह गाड़ी 20/08, 22/08, 24/08, 27/08, 29/08, 31/08, 03/09, 05/09, 07/09, 10/09 और 12/09/2017 के दौरान चलाई जाएगीI
 गाड़ी संख्या 01180 चिपलुन- मुंबई सीएसटी (त्रि वीकली) यह विशेष गाड़ी हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को शाम 17:45 बजे चिपलुन से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी उसी दिन रात 23:40 बजे मुंबई सीएसटी पहुंचेगी। यह गाड़ी 20/08, 22/08, 24/08, 27/08, 29/08, 31/08, 03/09, 05/09, 07/09, 10/09 और 12/09/2017 के दौरान चलाई जाएगीI  

 यह गाड़ी  दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, कोलाड, इंदापुर रोड, मानगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे वामने, करंजाड़ी, व्हिनेरे, दिवाणखवटी, खेड और अंजनी इन स्थानकों पर रुकेगीI

संरचना: इस गाड़ी में 2 एस - 06 डिब्बे, सामान्य - 04 डिब्बे, एसएलआरडी - 02 डिब्बे कुल 12 डिब्बे होंगेI

यात्रियों से अनुरोध है के इन सेवाओं का लाभ उठायेI

L K Verma
Chief Public Relations Officer