गणपति महोत्सव के दौरान कोंकण रेलवे पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था
गणपति महोत्सव के दौरान कोंकण रेलवे पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था
गणेशोत्सव कोंकण क्षेत्र का सबसे लोकप्रिय त्योहार है। कोंकण रेलवे के रत्नागिरि क्षेत्र में यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए और यात्रियों की यात्रा सुविधाजनक, आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षा के लिए कई अतिरिक्त उपाय किए जा रहे हैं।
अतिरिक्त सुरक्षा के लिए, रेलवे सुरक्षा विशेष बल की एक कंपनी, जिसमें लगभग 100 सशस्त्र कर्मचारी शामिल हैं, को रत्नागिरि क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों साथ भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है। मौजूदा कर्मचारियों को बढ़ाने के लिए और उच्च प्रशिक्षित वर्दीकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए, कोंकण रेल प्रशासन के अन्य क्षेत्रों के रेल सुरक्षा बल के कर्मचारियों को भी जुटाकर, रत्नागिरी क्षेत्र के प्रमुख स्थानकों पर तैनात किया गया है। रेल सुरक्षा बल के कर्मचारियों को भी इस अवधि के दौरान सबसे अधिक प्रभावित गाड़ियों पर रणनीतिक रूप से नियुक्त किया जाएगा।
गणेश महोत्सव भीड़ और रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से निगरानी रखने के लिए व्यापक सुरक्षा योजना तहत , मौजूदा 151 सीसीटीवी कैमरे के अलावा खेड, चिपलुन, रत्नागिरी, कणकवली और सावंतवाड़ी स्थानकों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
रत्नागिरी क्षेत्र में रेलवे स्थानकों पर जागरूकता अभियान के एक भाग के रूप में, नशीली दवाई,चोरी आदि के संबंध में, रेल सुरक्षा बल द्वारा गाड़ियों और स्थानकों में यात्रियों के बीच सलाहकार पुस्तिकाएं वितरित की जा रही हैं। इसके अलावा, रेल सुरक्षा बल के कर्मचारियों को ट्विटर, ऑल इंडिया सिक्योरिटी हेल्पलाइन 182 आदि पर किसी भी सुरक्षा संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र कार्यवाही करने के लिए कहा गया हैI
रेल सुरक्षा बल के कर्मचारियों को सहयोग प्रदान के लिए रत्नगिरी क्षेत्र में 74 होमगार्ड भी तैनात किए गए हैं। रेलवे परिसर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन ने भी सहायता का आश्वासन दिया है।