गाड़ी संख्या. 02198/02197 जबलपुर- कोयम्बटूर - जबलपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ीयों का विस्तार
यात्रियों के लिए खुशखबर!!
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर और कोयम्बटूर के बीच दिनांक 01/01/2018 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्नानुसार हैं:-
गाड़ी संख्या 02198 / 02197 जबलपुर–कोयम्बटूर जबलपुर सुपरफास्ट विशेष गाड़ी (साप्ताहिक) गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर - कोयम्बटूर (साप्ताहिक) सुपरफास्ट विशेष यह गाड़ी प्रत्येक शनिवार को सुबह 11.00 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी तीसरे दिन सुबह 03:40बजे कोयम्बटूर पहुंचेगी। यह गाड़ी 04/11/2017 से 30/ 12/2018 के दौरान चलाई जाएगीI इसके 09 फेरे होंगेI
गाड़ी संख्या 02197 कोयम्बटूर - जबलपुर (साप्ताहिक) सुपरफास्ट विशेष यह गाड़ी कोयम्बटूर से प्रत्येक सोमवार को शाम19.05 बजे प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी तीसरे दिन बुधवार सुबह10:20 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह गाड़ी 06/11/2017 से 01/01/2018 के दौरान चलाई जाएगीI इस के 9 फेरे होंगेI
यह गाड़ी नरसिंहपुर, गदरवाड़ा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, मनमाड, इगतपुरी, पनवेल, रोहा, खेड, चिपलून, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, थिविम, मडगांव, कारवार, कुमटा, मुकाम्बिका रोड बैंदूर, उडुपि,मुल्की, मंगलुरू जंक्शन, कासारगोड, कान्हंगद, पय्यनुर, कण्णूर, तलश्शेरी, वडकरा, कोषिक्कोड, तिरूर, षोरणूर जं. और पालघाट इन स्थानकों पर रूकेगी।
संरचना: संयोजित (2 टीयर +3 टीयर) वातानुकूलित - 01 डिब्बा, 3 टीयर वातानुकूलित - 02 डिब्बे , शयनयान - 10 डिब्बे, सामान्य - 04 डिब्बे, एस.एल.आर- 02 डिब्बे कुल19 डिब्बे।