कोंकण रेलवे द्वारा दिनांक 5 से 25 अक्टूबर, 2017 "पर्यटन पर्व" का आयोजन

KONKAN RAIL ORGANIZES PARYATAN PARV FROM 5th to 25th OCTOBER 2017

देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अन्य केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और हितधारकों के साथ मिलकर पर्यटन मंत्रालय की एक अनूठी पहल है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यटन के लाभों पर ध्यान केंद्रित करना था। इस  दौरान देश की सांस्कृतिक विविधता को भी प्रदर्शित किया जाना था। इस यात्रा की पहल का एक  मुख्य लक्ष्य 'सभी के लिए पर्यटन' के सिद्धांत को रेखांकित करना था। रेलवे के माननीय मंत्री श्री पीयूष गोयल की पहल और मार्गदर्शन के तहत कोंकण रेलवे, ने  "पर्यटन पर्व"के लिए एक कार्य योजना तैयार की थी । इन अभियानों के एक भाग के रूप में, "पर्यटन पर्व" को पूरे कोंकण रेलवे मार्ग सहित भारतीय रेलवे पर 5 से 25 अक्टूबर, 2017 तक आयोजित किया गया था। इस "पर्यटन पर्व" के दौरान कोंकण रेलवे के पूरे मार्ग पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।"पर्यटन पर्व" के दौरान मडगांव, करमाली और थिविम स्टेशन भवनों को प्रकाशित किया गया, साथ ही इन स्टेशनों पर पर्यटन पर्व के सम्बंधित बैनर भी प्रदर्शित किए  गए । भारत पर्यटन और होटल प्रबंधन, गोवा के समन्वय से, मडगाव स्थानक पर नुक्कड़ नाटक   का प्रदर्शन भी किया गया। भारत पर्यटन विभाग के मार्गदर्शन तथा  समन्वय से वाणिज्यिक सहायक तथा क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के लिए "आचरण और परस्पर बातचीत " पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन भी किया गयाI जिसमे  टीटीई, स्थानक मास्टर्स, आरपीएफ / जीआरपी सहित पोर्टर्स, मडगांव के  टैक्सी / ऑटो ड्राइवर भी  शामिल हुएI
  सामुदायिक हॉल, मडगांव में कोंकण रेलवे के कर्मचारियों के लिए  पर्यटन पर चित्रकला    प्रतियोगिता आयोजित की गई। गोवा के स्थानीय संगीतकार के साथ समन्वय से यात्रियों के मनोरंजन के लिए मडगांव स्थानक के प्लेटफार्म नंबर 1 पर लाइव संगीत का आयोजन किया गया। सिद्धार्थ गाडेकर नृत्य अकादमी,  के  30 लोगों के समूहद्वारा  फ्लैश मॉब (नृत्य) मडगांव स्थानक पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर  करमाली स्थानक पर सफाई अभियान भी  चलाया गया। कोंकण रेलवे कर्मचारियों के साथ लगभग 15 प्रीपेड टैक्सी चालकों  ने इस अभियान में भाग लिया। इन सभी गतिविधियों  पर कोंकण रेलवे के अधिकारियों और पर्यवेक्षी कर्मचारियों ने  व्यक्तिगत रूप से अपने कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी  को सुनिश्चित कर   इस  अभियान को  एक बड़ी  सफलता पूर्वक चलायाI

L K Verma
Chief Public Relations Officer