शीतकालीन और क्रिसमस के दौरान विशेष गाड़ियों का चलाना

RUNNING OF SPECIAL TRAINS DURING WINTER & CHRISTMAS

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!
शीतकालीन और क्रिसमस के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए  मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे के साथ समन्वय से  नागपुर -करमाली -मुंबई सीएसएमटी और अहमदाबाद-  मंगलुरु जंक्शन के  दौरान विशेष गाड़ियों को चलाने का निर्णय लिया गया है।

1.गाड़ी संख्या 01196 नागपुर- करमाली एक फेरे के लिए  चलाई जानेवाली विशेष गाड़ी
यह गाड़ी  शुक्रवार, को शाम 19.50 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन रात 21:30 बजे करमाली पहुंचेगी। यह गाड़ी 22/12/2017 और 29/12/2017 को चलाई जाएगी।

यह गाड़ी वर्धा, पुलगाव जंक्शन,धामणगाव, बडनेरा, अकोला, शेगाव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, चालीसगाव, मनमाड, नाशिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, रोहा, खेड, चिपलुन, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम इन स्थानकों पर रुकेगी।

 संरचना: 2 टीयर वातानुकूलित -06 डिब्बे , 3  टीयर वातानुकूलित -  8  डिब्बे, एसएलआर - 02 डिब्बे कुल 16  डिब्बे। 

2.गाड़ी संख्या 01122  करमाली - मुंबई सीएसएमटी  एक फेरे के लिए चलाई जानेवाली विशेष गाड़ी
यह गाड़ी शनिवार,रात 22:30 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे मुंबई पहुंचेगी।यह गाड़ी 23/12/2017 और 30/12/2017 को चलाई जाएगी।
यह गाड़ी थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, कणकवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, चिपलून, खेड़, रोहा, पनवेल, ठाणे और दादर इन स्थानकों पर रुकेगी।
संरचना: 2 टीयर वातानुकूलित -06 डिब्बे , 3  टीयर वातानुकूलित -  8  डिब्बे, एसएलआर - 02 डिब्बे कुल 16  डिब्बे ।
गाड़ी संख्या 01122 करमाली - मुंबई सीएसएमटी एक फेरे के लिए विशेष गाड़ी का आरक्षण सभी यात्री आरक्षण प्रणालियों (पीआरएस) तथा ऑनलाइन आरक्षण के लिए 18/12/2017 को खुलेगा।

3.गाड़ी संख्या 09416/09415 अहमदाबाद - मंगलुरु जंक्शन - अहमदाबाद (साप्ताहिक)   विशेष किराये पर विशेष गाड़ी
गाड़ी संख्या 09416 अहमदाबाद-  मंगलुरु जंक्शन (साप्ताहिक)  विशेष किराए पर चलाई जानेवाली विशेष गाड़ी यह गाड़ी शुक्रवार, दोपहर16:15 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन शाम18:30 बजे  मंगलुरु जंक्शन पर पहुंचेगी। यह गाड़ी 22/12/2017 और 29/12/2017 को चलाई  जाएगी।

गाड़ी संख्या 09415 मंगलुरु जंक्शन - अहमदाबाद (साप्ताहिक) विशेष किराए पर चलाई जानेवाली विशेष गाड़ी यह गाड़ी शनिवार, 23/12/2017 और 30/12/2017 को रात 21:35 बजे मंगलुरु जंक्शन से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी सोमवार को 00:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
 
यह गाड़ी  नडियाड , आनंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड, पनवेल, रोहा, खेड, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, कारवार, कुमटा , भटकल, मुकाम्बिका रोड, बैन्दूर, कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की और सुरतकल इन स्थानकों पर रुकेगी।   
 संरचना: 2 टीयर  वातानुकूलित - 01 डिब्बा , 3 टीयर  वातानुकूलित - 07 डिब्बे , शयनयान - 05 डिब्बे , एसएलआर कम जेनरेटर वैन - 02  डिब्बे  कुल 15 एलएचबी डिब्बे


यात्रियों से अनुरोध है इन सेवाओं का लाभ उठाए।

L K Verma
Chief Public Relations Officer