होली और साप्ताहिक छुट्टियों के दौरान विशेष गाड़ियां चलाना

Running of Special Trains during Holi and Weekend Holidays

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! होली और साप्ताहिक छुट्टियों के दौरान यात्रियों की भीड़ का प्रबंधन करने के लिए मध्य रेलवे के समन्वय से लोकमान्य तिलक (टी)- करमली-लोकमान्य तिलक (टी) के बीच विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है । संबंधित विवरण निम्नानुसार हैं:

1) गाड़ी संख्या 02035 / 02036 लोकमान्य तिलक (टी)- करमली- लोकमान्य तिलक (टी)
साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष :

गाड़ी संख्या 02035 लोकमान्य तिलक (टी) -करमली साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष बुधवार
दि. 28/02/2018 को 20:50 बजे लोकमान्य तिलक (टी) से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन 06:15 बजे करमली पहुंचेगी।  

गाड़ी संख्या 02036 करमली- लोकमान्य तिलक (टी)  साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गुरुवार
 दि.01/03/2018 को 07:25 बजे करमली से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी उसी दिन 16:00बजे
लोकमान्य तिलक (टी) पहुंचेगी।

गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा,चिपलूण, रत्नागिरी ,कणकवली और थिविम स्टेशनों पर रुकेगी ।

संरचना : कुल 13कोच = तीन टीयर एसी - 03 कोच,  स्लीपर - 06 कोच, जनरल- 02 कोच , एसएलआर - 02 कोच।

2) गाड़ी संख्या 02037 / 02038 लोकमान्य तिलक (टी)- करमली- लोकमान्य तिलक (टी)
साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष :

गाड़ी संख्या 02037 लोकमान्य तिलक (टी) -करमली साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गुरुवार
दि.01/03/2018 को 20:50 बजे लोकमान्य तिलक (टी) से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन            06:15बजे करमली पहुंचेगी।  

गाड़ी संख्या 02038 करमली- लोकमान्य तिलक (टी) साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष शुक्रवार
दि.02/03/2018 को 07:25 बजे करमली से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी उसी दिन 16:00 बजे
लोकमान्य तिलक (टी) पहुंचेगी।

गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा,चिपलूण, रत्नागिरी ,कणकवली और थिविम स्टेशनों पर रुकेगी ।

संरचना : कुल 23कोच = तीन टीयर एसी - 03 कोच,  स्लीपर - 12 कोच, जनरल- 06 कोच , एसएलआर - 02 कोच।

यात्रियों से अनुरोध है कि इन सेवाओं का लाभ उठाएं I  

L K Verma
Chief Public Relations Officer