सप्ताहांत की लंबी छुट्टियों / होली फेस्टिवल - 2018 के दौरान विशेष गाड़ी चलाना।

Running of Special Trains during Long Weekend / Holi Festival - 2018

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !! मध्य रेलवे के साथ समन्वय से लंबी सप्ताहांत / की लंबी छुट्टियों होली त्यौहार 2018 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए मडगाँव-पनवेल-मडगाँव के बीच विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:-

गाड़ी संख्या 01026/01025 मडगांव - पनवेल - मडगाँव विशेष:
-
गाड़ी संख्या 01026 मडगांव पनवेल विशेष मडगाँव से 13:30 बजे शनिवार 03/03/2018 को प्रस्थान करेंगी। यह गाड़ी उसी रात 23.00 बजे पनवेल पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01025 पनवेल-मडगांव विशेष पनवेल से रात 23:55 बजे शनिवार 03/03/2018 को  प्रस्थान करेंगी। यह गाड़ी अगले दिन सुबह 11:10 बजे मडगांव पहुंचेगी।

यह गाड़ी करमाली, थिविम, कुडाल, कणकवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, चिपलुन, खेड़ और रोहा इन स्टेशनों पर रुकेगी।  

संरचना: कुल 23 डिब्बें = वातानुकूलित 3 टीयर - 03  डिब्बें, शयनयान - 12 डिब्बें, सामान्य - 06  डिब्बें, एसएलआर - 02  डिब्बें।

 यात्रियों से अनुरोध है कि इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

L K Verma
Chief Public Relations Officer